Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

क्या 'लॉक अप 2' के विनर का नाम हुआ लीक? जानें सोशल मीडिया पर क्या है चर्चा

'लॉक अप 2' फिनाले के करीब पहुंच चुका है और जल्द ही शो का विनर सामने आ जाएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर शो जीतने वाले कंटेस्टेंट के नाम को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं।
Updated:- 2026-07-30, 18:40 IST
did shivangi joshi win lock upp 2

'लॉक अप 2' रियलिटी शो अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। 5 अगस्त, 2026 को इस शो का फिनाले होगा और विनर के नाम का ऐलान होगा। बताया जा रहा है कि फिनाले की शूटिंग हो रही है और फिनाले एपिसोड में कई धमाकेदार ट्विस्ट भी आने वाले हैं। यूं भी अभी विनर का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट वायरल हैं, जिनमें शिवांगी जोशी को इस सीजन का विनर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि श्रेया कालरा फर्स्ट रनरअप रही हैं और शिवांगी जोशी ने यह सीजन जीत लिया है। क्या वाकई ऐसा है, चलिए आपको बताते हैं।

क्या शिवांगी जोशी बनीं 'लॉक अप 2' की विनर?

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' जीत लिया है। हालांकि, ऐसे किसी पोस्ट पर यकीन करना अभी जल्दबाजी होगा, क्योंकि अभी फिनाले की शूटिंग नहीं हुई है और नेटफ्लिक्स की तरफ से भी किसी विनर के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि श्रेया कालरा शो से बाहर हो गई हैं। हालांकि, उनके ब्वॉयफ्रेंड रिषभ जायसवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ किया था कि श्रेया कालरा एलिमिनेट नहीं हुई हैं। ऐसे में ऑफिशियल विनर का नाम जानने के लिए 5 अगस्त तक का इंतजार करना होगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

'लॉक अप 2' के फिनाले में आने वाले हैं कई ट्विस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है और उसमें कई धमाकेदार ट्विस्ट भी आएंगे। बताया जा रहा है कि श्रेया कालरा को एक खास पॉवर मिलेगी, जिससे वो एक कंटेस्टेंट को सीधा एविक्ट कर सकती थीं। ऐसे में उन्होंने शिवांगी जोशी का नाम लिया। इसके बाद शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को यह च्वॉइस मिली थी कि दोनों में से कोई एक शो में रह सकता है और दूसरे को बाहर जाना पड़ेगा। ऐसे में हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी को सुरक्षित किया और खुद शो से बाहर हो गए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by BiggBossKhabri💥 (@bigboss.khabriii)

यह भी पढ़ें- शिवांगी जोशी पर लगे Lock Upp में झूठी कहानी सुनाने के आरोप, टीम ने किया बचाव

'लॉक अप 2' में ये होंगे टॉप 3?

'लॉक अप 2' के फिनाले को लेकर काफी बज बना हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रेया कालरा, योगेश रावत और शिवांगी जोशी टॉप 3 में होंगे। वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले की बाकी शूटिंग 3 अगस्त को होगी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by BiggBossKhabri💥 (@bigboss.khabriii)

यह भी पढ़ें- 'इतनी गंदी बातें...' Lock Upp 2 में विकास गुप्ता ने लगाई शिल्पा शिंदे की क्लास


'लॉक अप 2' फिनाले वीक के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में शो के हर एपिसोड में अब नए-नए और धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं और फैंस को विनर का नाम जानने का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।