Tanya Mittal Bigg Boss 19: 'मेरे घर में तो मर्डर भी हुआ था...' तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में खोले हैरान कर देने वाले राज, पापा के बिजनेस को लेकर भी किया चौंकाने वाला खुलासा

बिग बॉस 19 के टास्क और घर के सदस्यों की परफॉर्मेंस और लड़ाई-झगड़ों से ज्यादा अगर सोशल मीडिया पर कुछ वायरल हो रहा है तो वो हैं तान्या मित्तल के स्टेटमेंट्स। तान्या मित्तल के बीबी हाउस के अंदर कई ऐसी बातें की हैं, जो यूजर्स और घर के सदस्यों को भी हजम नहीं हो रही हैं। कभी अपने करोड़ों के बिजनेस, कभी आलीशान घर तो कभी लग्जरी लाइफस्टाइल का तान्या कुछ इस तरह बखान करती हैं कि हर कोई अपना सिर पकड़ लेता है और हंसने पर मजबूर हो जाता है।
तान्या खुद को ऐश्वर्या राय से सुंदर बता चुकी हैं और इतना ही नहीं उनकी अमीरी के किस्सों को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ये तो खुद को अंबानी से भी ज्यादा अमीर समझती हैं। कई लोगों का मानना है कि तान्या अपने अलग डेलूलू वर्ल्ड में जी रही हैं। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान तान्या ने बताया कि उनके परिवार के कुछ सदस्यों की उनके सामने हत्या कर दी गई थी। बातों ही बातों में उन्होंने अपने पापा के बिजनेस के बारे में भी बता दिया। चलिए, आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।
तान्या मित्तल के परिवार के कुछ सदस्यों का कर दिया गया था मर्डर
तान्या मित्तल ने एक टास्क के बाद घर में चौंकाने वाला खुलासा किया। एक टास्क के दौरान नेहल उनके काफी करीब आ गई थीं और उन्होंने उस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें इससे गहरा सदमा लगा क्योंकि उनके परिवार के कुछ सदस्यों की हत्या कर दी गई थी और इसलिए ऐसे अचानक से लोगों का पास आना उन्हें ट्रॉमा में डाल देता है। तान्या ने गौरव और मृदुल से बात करते हुए कल गलती से अपने पापा के बिजनेस का भी खुलासा किया।
View this post on Instagram
गौरव और मृदुल कल तान्या से उनके बिजनेस और टर्नओवर के बारे में बात कर रहे थे और तान्या उन्हें अपनी बातों में घुमाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन, इसी बीच उन्होंने गलती से बता दिया कि उनके पापा साल के 500-1000 फ्लैट बेच देते हैं हालांकि, इसके बाद जब गौरव ने उनसे पूछा कि क्या उनके पापा बिल्डर हैं तो उन्होंने तुरंत बात को टाल दिया। तान्या से मृदुल ने उनके बिजनेस के नाम और टर्नओवर के बारे में पूछा, तो भी उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था कि तान्या के पिता दिल्ली के रियल एस्टेट डेवलपर रवि मित्तल हैं। अब तान्या के स्टेटमेंट के बाद लोगों को लग गया था कि वो दावे सच थे।
बिग बॉस हाउस में अपनी ही बातों में फंसती नजर आती हैं तान्या मित्तल
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 में घर के सदस्यों से बात करते हुए तान्या मित्तल कई बार ऐसे स्टेटमेंट दे देती हैं, जिनमें बाद में वह खुद की फंस जाती हैं। घर के सदस्य भी कहीं न कहीं उनकी बातों पर फिरकी लेते नजर आते हैं। कल के एपिसोड में मृदुल और गौरव भी तान्या को उन्हीं की बातों में उलझाते नजर आए, जिससे बाद में वह इरिटेट होने लगीं। घर से बाहर आने के बाद नगमा ने भी इंटरव्यूज में कहा है कि तान्या शायद अपने ही डेलूलू वर्ल्ड में हैं।
बिग बॉस 19 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है और तान्या मित्तल की अजोबीगरी बातें आपको कितना हंसा रही हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।