Bigg Boss 19: तान्या मित्तल नहीं यह सदस्य है इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी, हर दिन कर रहा है लाखों की कमाई, जानें कौन-सा कंटेस्टेंट ले रहा है कितनी फीस

बिग बॉस 19 इन दिनों ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। टीवी का यह फेमस रियलिटी शो कुछ हफ्ते पहले शुरू हुआ है और हर सीजन की तरह यह सीजन भी शुरुआत से ही चर्चा में है। इस बार घर में 16 सदस्यों ने एंट्री ली थी, जिसमें से दो लोग घर से बेघर हो चुके हैं। घर में इस बार गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, अशरूर कौर, अमल मलिक, शहबाज बदेशा और तान्या मित्तल जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। गौरव खन्ना और अमल मलिक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं तान्या मित्तल अपने बड़बोले स्टेटमेंट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। अगर आपको लगता है कि अपने मसालेदार कंटेट की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तान्या मित्तल को इस सीजन में सबसे ज्यादा पैसे मिल रहे हैं, तो आप गलत हैं। चलिए आपको बताते हैं इस सीजन का हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन है और किस सदस्य को कितने पैसे मिल रहे हैं?
बिग बॉस 19 के लिए गौरव खन्ना को मिल रहे हैं सबसे ज्यादा पैसे
View this post on Instagram
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना को इस सीजन में सबसे ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। 'अनुपमा' से सबके दिलों पर राज करने वाले गौरव खन्ना को हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये मिल रहे हैं यानी उनकी प्रतिदिन की कमाई लगभग 2.5 लाख रुपये हैं। बता दें कि गौरव लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और कई बड़े डेली सोप्स का हिस्सा रह चुके हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब भी अपने नाम किया था। गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 के खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
बिग बॉस 19 में किस सदस्य को मिल रहे हैं कितने पैसे?
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर को बिग बॉस 19 के लिए 6 लाख रुपये पर वीक की फीस मिल रही है। अशनूर 5 साल की उम्र से टीवी में काम कर रही हैं और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। रोडीज का हिस्सा रह चुके बसीर अली को हर हफ्ते 3-6 लाख रुपये मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमल मलिक को हर हफ्ते 8.75 लाख रुपये की फीस मिल रही है। सोशल मीडिया स्टार अवेज दरबार को हर हफ्ते लगभग 6 लाख रुपये मिल रहे हैं और तान्या मित्तल को हर हफ्ते 4-6 लाख रुपये की फीस मिल रही है। 90 के दशक की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को हर हफ्ते 2-3 लाख रुपये मिल रहे हैं। बता दें कि कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर चैनल या खुद कंटेस्टेंट्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।
बिग बॉस 19 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।