Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

'शुरू से होता आया है', क्या गोविंदा ने शादी में दिया धोखा? 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोल दी पोल

गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं। 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा एक बार फिर गोविंदा पर आरोप लगाती नजर आई हैं। उन्होंने शादी में धोखा मिलने की बात कही है और गोविंदा के अफेयर्स पर भी खुलकर बात की है।
Updated:- 2026-07-01, 16:17 IST
image

'लॉक अप 2' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी नजर आ रही हैं। सुनीता ने शो के प्रीमियर में भी गोविंदा के अफेयर्स के बारे में घुमा-फिराकर बात की थी और अब हाल ही के एक एपिसोड में उन्होंने गोविंदा के अफेयर्स और शादी में धोखा मिलन पर खुलकर बात की है और एक्टर पर कई आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि कि गोविंदा और सुनीता का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में है और दोनों के अलग होने की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी है। सुनीता पहले भी कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार उन्होंने क्या कहा है?

क्या सुनीता को मिला शादी में धोखा?

लॉक अप के एक एपिसोड में सुनीता आहूजा, श्रेया कालरा से बात करती नजर आईं। यहां श्रेया ने उनसे मिला कि क्या उन्हें शादी में धोखा मिला है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये तो शुरू से होता आया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lockup2 show (@reality_bazz)

सुनीता ने कहा, "हीरो है...तुम कुछ नहीं कह सकते...इस उम्र में अगर इसके बारे में सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगी, मैं सोचती हूं कि जैसे चल रहा है चलने दो।" इसके बाद श्रेया पूछती हूं कि क्या उन्हें दुख नहीं होता है? इसके जवाब में सुनीता कहती हैं, "मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं।" जब श्रेया ने सुनीता से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि अब भी गोविदा के अफेयर होंगे, तो उन्होंने कहा,  "तुम रोक सकते हो किसी को? मैं 24 घंटे उनके सामने तो नहीं बैठी रह सकती...सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना? मैं सोचती ही नहीं हूं।" 

यह भी पढ़ें- गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते की इस करीबी शख्स ने खोली पोल! क्या वाकई टूटने वाली है कपल की शादी?

क्या सुनीता को है प्यार की तलाश?

इस बातचीत में सुनीता ने यह भी कहा कि उनके पास दो घर हैं और वो और गोविंदा अलग रहते हैं, क्योंकि गोविंदा से मिलने बहुत लोग आते हैं और उन्हें उनके घर में प्राइवेसी चाहिए। 

sunita ahuja talks about govinda extra marital affair rumours
जब श्रेया ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें जिंदगी में किसी और पार्टनर की तलाश है, तो उन्होंने जवाब में कहा कि उन्हें अब प्यार ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं है, वो अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेल चुकी हैं। बता दें कि शो में कई बार सुनीता, गोविंदा के अफेयर के बारे में बात कर चुकी हैं।


यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें


'लॉक अप' के इस सीजन में कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, ऐसे में शुरुआत के साथ ही यह सीजन काफी पॉपुलर हो रहा है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।