Fri Oct 9, 2026 | Updated 10:48 AM IST

Chalrey Chalrey Wal Hindi Meaning: पाकिस्तान के इस लोकगीत पर फिदा हुए भारतीय; धुन सुनकर आपको भी याद आएगा 90s का यह हिट सॉन्ग

पाकिस्तानी लोकगीत 'चलड़े चलड़े वाल' इन दिनों भारत में जमकर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने पर लोग खूब रील बना रहे हैं और यह गाना लोगों को 90 के दशक के एक पॉपुलर गाने की भी याद दिला रहा है।  
Updated:- 2026-10-09, 09:36 IST
image

'चलड़े चलड़े वाल'... अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो यह गाना आपने जरूर सुना होगा। हो सकता है इस गाने पर रील बनाई हो या स्टोरी भी शेयर की हो। आजकल इस गाने की दीवानगी हर किसी के सिर चढ़कर बोल रही है और लिरिक्स समझ में न आने पर भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। गायिका शांजी सिबल द्वारा गाए गए 'चलड़े चलड़े वाल' का एकॉस्टिक वर्जन इंस्टाग्राम पर बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने को इंस्टाग्राम पर लगभग 60 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पाकिस्तान के सरायकी लोकसंगीत से निकला यह गाना हर भारतीय की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने का मतलब क्या है, इसका इतिहास क्या है और कैसे इसके म्यूजिक को सुनकर यूजर्स को 90 के हिट गाने 'ना कजरे की धार' की याद आ रही है, चलिए आपको बताते हैं।

'चलड़े चलड़े वाल' का हिंदी मतलब क्या है?

यह एक लोकगीत है, जहां एक प्रेमिका अपने महबूब के हुस्न की तारीफ कर रही है। लोकगीत में प्रेमिका अपने आशिक के लुक को बहुत प्यार से परिभाषित कर रही है और कह रही है कि कैसे उसके प्रेमी की खूबसूरती के आगे सभी फेल हैं। इसके लिरिक्स का मतलब कुछ यूं समझा जा सकता है।

तू सांवल फूल कस्तूरी
हिंदी मतलब- तुम सांवले रंग के ऐसे खूबसूरत फूल हो, जिसमें कस्तूरी जैसी खुशबू है।

तेरी थी गई बहु मशहूरी
हिंदी मतलब- तुम्हारी खूबसूरती की शोहरत बहुत दूर तक फैल गई है।

झा-झा ते, हर झा ते, पाए देंदे लोक मिसाल
हिंदी मतलब- जहां-जहां भी लोग तुम्हें देखते हैं, तुम्हारी खूबसूरती की मिसाल देते हैं।

चलरे/चलड़े चलड़े वाल, मोढ़े रखदा ऐ काली शाल
हिंदी मतलब- तुम्हारे लहराते/घुंघराले बाल, तुमने कंधे पर काली शॉल रखे हुए हो।

हथ चे रत्ता रुमाल, तेरियां रीसां कौन करे
हिंदी मतलब हाथ में लाल रंग का रुमाल है, तुम्हारी बराबरी कौन कर सकता है? यानी तुम जैसा कोई दूसरा नहीं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shanzy Sial (@its_shanzy01)

गाने का मूल भाव क्या है?

इस गाने की सबसे खास बात यह है कि यहां महबूब की खूबसूरती का बखान एक पुरुष के नजरिए से नहीं, बल्कि प्रेमिका यानी महिला के नजरिये से किया जा रहा है। वह गाने में प्रेमी की खूबसूरती की तारीफ कर रही है और उसकी हिफाजत करने की बात कह रही है।

सुनंदा शर्मा ने भी शेयर किया अपना वर्जन

इस गाने को पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने भी आवाज दी और अपना वर्जन शेयर किया, जिसने इस गाने की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑆𝑢𝑛𝑎𝑛𝑑𝑎 𝑆ℎ𝑎𝑟𝑚𝑎 ਸੁਨੰਦਾ ਸ਼ਰਮਾਂ (@sunanda_ss)

 यह भी पढ़ें- Parvati Song Meaning: 'काय जि‍द कर रही, काय को मर रही' हनुमान अंश के भजन 'पार्वती' का क्या है ह‍िंदी मतलब?

'ना कजरे की धार' से हो रही है तुलना

इस गाने के वायरल होते ही लोग इसकी तुलना 90 के दशक के क्लासिक गाने 'ना कजरे की धार' से करने लगे। 'चलड़े चलड़े वाल' सुनते ही कई लोगों ने इसकी धुन और बारीकियों को इस पारंपरिक लोकगीत से जोड़कर देखा। हालांकि, इन दोनों गानों के बीच कोई ऑफिशियल क्रेडिट का जिक्र नहीं है।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की लोकधुन पर बना था 'हीरो' फिल्म का यह आइकॉनिक गाना, बोल छू लेते हैं दि‍ल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Youtube/screengrab, Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।