Fri Oct 2, 2026 | Updated 07:51 PM IST

'हम आपके हैं कौन' की 'पूजा भाभी' से 'Dupahiya 2' तक: रेणुका शहाणे की वो फिल्में जिन्हें दर्शक आज भी नहीं भूले

"दुपहिया सीजन 2" ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। इसमें मुख्य किरदार में "हम आपके हैं कौन" की मशहूर अदाकारा रेणुका शाहणे बतौर सरपंच के किरदार में नजर आई हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस एक्ट्रेस की 5 मशहूर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-10-02, 18:51 IST
Renuka Shahane Popular Movie

90 के दशक की मशहूर और सदाबहार फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने तो दिल जीते ही थे, लेकिन एक और किरदार था जिसने अपनी सादगी और मुस्कान से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी वह थीं बड़ी भाभी 'पूजा', यानी रेणुका शहाणे। रेणुका शहाणे ने अपनी अदाकारी से भारतीय परिवारों में एक आदर्श और प्यारी भाभी-बेटी का रूप हमेशा के लिए अमर कर दिया। उनकी ऑन-स्क्रीन सादगी इतनी असरदार थी कि आज भी जब उस फिल्म का जिक्र होता है, तो उनकी नम आंखें और प्यारी मुस्कान सबसे पहले याद आती हैं। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज दुपहिया वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में बनी है। आज के इस लेख में हम आपको रेणुका शाहणे की 5 यादगार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रेणुका शाहणे की 5 यादगार फिल्में

रेणुका शाहणे भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत की एक बेहद प्रतिष्ठित और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अपनी बेहतरीन अभिनय शैली और मनमोहक मुस्कान से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनकी 5 यादगार फिल्में निम्नलिखित हैं।

हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun)

सूरज बड़त्याजा द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे।

film-hum-aapke-hain-kaun-interesting-stories

रेणुका शाहणे ने इसमें माधुरी की बड़ी बहन 'पूजा' का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी भारतीय पारिवारिक मूल्यों, संस्कृति, प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पूजा की शादी प्रेम के बड़े भाई (मोहनीश बहल) से होती है। पूजा का किरदार और उनका दुखद अंत दर्शकों के दिलों में आज भी बसा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- OTT पर जरूर देखें ये 8 Secret Spy Films, सस्पेंस और जासूसी का मिलेगा जबरदस्त तड़का

मासूम (Masoom)

साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म मासूम में इंद्र कुमार, टिन्नू आनंद और रेणुका शाहणे (यशदा के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ऑस्कर विजेता निर्देशक शेखर कपूर की 'मासूम' सस्पेंस-ड्रामा फिल्म थी। इसकी कहानी पारिवारिक उलझनों और एक बच्चे के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

image - 2026-10-02T184706.609

दिल ने जिसे अपना कहा (Dil Ne Jise Apna Kahaa)

रेणुका शाहणे की फिल्म दिल ने जिसे अपना कहा यह साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस ने सलमान खान की बहन पिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रेणुका और सलमान खान के अलावा प्रीति जिंटा थे। फिल्म की कहानी प्यार, त्याग और एक दुर्घटना के बाद जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव और भावनात्मक निर्णयों पर आधारित है।

3 स्टोरीज (3 Storeys)

साल 2018 में रिलीज हुई सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 3 स्टोरीज का निर्देशन अर्जुन मुखर्जी ने किया था। मुंबई की एक ही चॉल की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अलग-अलग मंजिलों पर रहने वाले लोगों के रहस्यों और उनकी जिंदगी की सच्चाइयों को दिखाया गया है। इस फिल्म में रेणुका शाहणे ने 'फ्लोरी मेंडोंसा' का अलग और दमदार किरदार निभाया था।

image - 2026-10-02T184756.174

गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera)

साल 2022 में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और विक्की आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में रेणुका शाहणे ने 'आशा वाघमारे' का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी एक बैकग्राउंड डांसर (गोविंदा) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नी से तलाक और प्रापर्टी के विवाद के बीच एक हत्या के रहस्य में उलझ जाता है।

इसे भी पढ़ें- रोमांटिक लगने वाला 'अंबरसरीया' असल में है पंजाबी लोकगीत, गाने में गली के छैल-छबीले की क्‍लास लगाती है कुड़ी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-IMDB, Main Image (Imdb)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।