OTT पर जरूर देखें ये 8 Secret Spy Films, सस्पेंस और जासूसी का मिलेगा जबरदस्त तड़का

Spy Thrillers Movies: अगर आप भी एक ही जैसी एक्शन फिल्में देखकर बोर हो चुकी हैं और कुछ स्पाई थ्रिलर फिल्में देखना चाहती हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। ओटीटी पर ऐसी 8 स्पाई थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, जिनका भले ही बॉक्स ऑफिस पर सिक्का न चला हो, लेकिन कहानी के मामले में ये बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ देती हैं। आइए जानते हैं उन 8 शानदार फिल्मों के बारे में।
टॉप 8 स्पाई थ्रिलर फिल्में
अगर आप स्पाई थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस विकेंड क्या देखें, तो ये लिस्ट आपके लिए हैं।
1. मद्रास कैफे (Madras Cafe)
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म मद्रास कैफे (Madras Cafe) भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एक मिशन पर आधारित है। श्रीलंका के सिविल वॉर और राजीव गांधी से जुड़ी साजिश को जिस बारीकी से दिखाया गया है, वो आपको हिलाकर रख देगा। ये सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास का एक अनकहा सच है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं।

Image Credit- IMDB
2. स्पेशल ऑप्स (Special Ops)
नीरज पांडे की ये वेब सीरीज भारत की सबसे अंडररेटेड स्पाई थ्रिलर है। केके मेनन ने हिम्मत सिंह के किरदार में जान फूंक दी है। एक इंटेलिजेंस ऑफिसर कैसे सालों तक एक हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को ढूंढता है, इस सीरीज की कहानी आपको बांधे रखेगी और स्क्रीन से आपकी नजर नहीं हटने देगी। आप इसे डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

Image Credit- IMDB
3. बेबी (Baby)
अक्षय कुमार की बेबी (Baby) फिल्म दिखाती है कि देश के लिए लड़ने वाले जांबाज कैसे पर्दे के पीछे रहकर देश की रक्षा करते हैं। इस फिल्म के एक-एक मिशन आपको सीट से हिलने नहीं देगा।

Image Credit- IMDB
4. मिशन मजनू (Mission Majnu)
सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म 1970 के दशक में पाकिस्तान में भारत के सबसे खतरनाक खुफिया मिशन की कहानी है। एक रॉ एजेंट कैसे दुश्मन देश में रहकर परमाणु बम के सच का पता लगाता है, ये देखना बेहद रोमांचक है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

Image Credit- IMDB
5. डी-डे (D-Day)
ऋषि कपूर और इरफान खान की दमदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म भारत के मोस्ट वांटेड डॉन को पाकिस्तान से लाने के मिशन पर आधारित है। इसका क्लाइमेक्स आपके होश उड़ा देगा।

Image Credit- IMDB
6. खुफिया (Khufiya)
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार, धोखा और जासूसी का ऐसा संगम है जो आपने पहले नहीं देखा होगा। तब्बू और अली फजल की एक्टिंग लाजवाब है।

Image Credit- IMDB
7. नाम शबाना (Naam Shabana)
नाम शबाना फिल्म यह कहानी बताती है कि कैसे एक आम लड़की देश की सबसे खतरनाक एजेंट बनती है। तापसी पन्नू ने फिल्म में जबरदस्त एक्शन किया है। यह फिल्म Zee5 और SonyLIV पर देखने के लिए उपलब्ध है।

Image Credit- IMDB
8. तेहरान (Tehran)
जॉन अब्राहम की तेहरान (Tehran) भी एक काफी शानदार स्पाई थ्रिलर है, जो ईरान की राजधानी तेहरान में हुए एक मिशन पर आधारित है। इसमें राजनीति और जासूसी का गहरा खेल दिखाया गया है। आप इस फिल्म को ZEE5 और नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

Image Credit- IMDB
अगर इस वीकेंड आप कुछ हटके देखना चाहते हैं, तो इन 8 फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें और ऐसी अन्य फिल्मों के बारे में जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम ने लगाई थी पूजा भट्ट को फटकार, जानें पूरा किस्सा
यह भी पढ़ें- John Abraham Best Movies On OTT: अगर आप भी हैं जॉन अब्राहम के फैन, OTT पर देखें एक्टर की ये धांसू फिल्में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit- Imdb
- OTT पर सबसे अच्छी अंडररेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्में /सीरीज कौन सी हैं?
- अगर आप हटके देखना चाहते हैं तो ये स्पाई थ्रिलर बेस्ट हैं - मदरास कैफे, बेबी, तेहरान,नाम शबाना। इनकी कहानी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी ज्यादा दमदार है।
- सच्ची घटना पर आधारित बेस्ट इंडियन स्पाई थ्रिलर कौन सी है?
- मदरास कैफ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। Madras Cafe श्रीलंका सिविल वॉर और राजीव गांधी से जुड़ी साजिश पर है।
- कौन सी स्पाई थ्रिलर सीरीज है जो एक बार देखना शुरू करने पर खत्म किए बिना रहा नहीं जाता?
- नीरज पांडे की Special Ops इस लिस्ट की सबसे बिंज-वर्थी सीरीज है। केके मेनन ने हिम्मत सिंह के रोल में कमाल किया है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।