Tue Sep 15, 2026 | Updated 12:10 PM IST

Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुए दो स्पेशल कोरियन ड्रामा, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें

Emmy Awards 2023: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2023 के विजेताओं की लिस्ट में 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू' और 'रिबॉर्न रिच' ड्रामा का नाम भी शामिल हो सकता है। आइए जानते हैं इन दोनों कोरियन ड्रामा के बारे में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-27, 18:47 IST
korean drama nominated for international emmy awards

Emmy Awards 2023: कोरियन ड्रामा के लिए लोगों का क्रेज इन दिनों लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच के-ड्रामा पसंद करने वाले फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आ गई है। दरअसल 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू' और 'रिबॉर्न रिच' ड्रामा इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 जीत सकते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ड्रामा के बारे में हिंदी में विस्तार से जानते हैं। 

एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू (Extraordinary Attorney Woo) 

  • एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू ड्रामा की कहानी वू यंग-वू के इर्द-गिर्द घूमती है। वू यंग-वू ने इस ड्रामा में बेहद स्मार्ट और ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसॉडर से पीड़ित किरदार निभाया है। वह जो देखती है उसे कभी नहीं भूलती, लेकिन सामाजिक सहानुभूति की उन्हें जरूरत होती है।
  • वू यंग-वू को सियोल की एक लॉ फर्म द्वारा काम पर रखा जाता है। इस दौरान वो पूर्वाग्रह और तर्कहीनता का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह अपने दृष्टिकोण से मामलों को सुलझाती है और लगातार विकसित होती हैं। 

कहां देखें एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू - एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू कोरियन ड्रामा को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं। इसके अलावा टेलिग्राम के कुछ चैनल पर भी यह ड्रामा हिंदी में उपलब्ध है। (कोरियन ड्रामा की शुरुआत के लिए ये 10 सीरीज साबित हो सकती हैं बेस्ट)

इसे भी पढ़ेंः K Obsessed: फ्री में देखें ये चर्चित कोरियन ड्रामा

रिबॉर्न रिच (Reborn Rich)

रिबोर्न रिच ड्रामा सूनयांग समूह के एक वफादार कर्मचारी की कहानी दिखाता है, जो अपराध को छिपाने के लिए समूह के परिवार के सदस्यों में से एक द्वारा उसकी हत्या कर दी जाती है। रिबॉर्न रिच की कहानी को 16 एपिसोड की सीरिज में दिखाया गया है। 

कहां देखें एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू - रिबॉर्न रिच कोरियन ड्रामा को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अगर आप कोरियाई भाषा में इस ड्रामा को देखना चाहते हैं, तो आपको अंग्रेजी में सबटाइटल दि जाएंगे। (Best K-Dramas)

इसे भी पढ़ेंः Best Korean Drama: सस्पेंस और रोमांस से भरपूर हैं ये 3 बेस्ट कोरियन ड्रामा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।