OTT पर कब आएगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? 450 करोड़ की डील पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं यहां-
Updated:- 2026-11-29, 17:13 IST
Ramayana OTT Release

Ramayana OTT Release (Image- Imdb)

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म 'रामायण' को लेकर हर दिन कोई न कोई नई चर्चा सामने आ रही है। खासकर इसकी रिलीज और OTT प्लेटफॉर्म को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि फिल्म के डिजिटल राइट्स करोड़ों रुपये में एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म को बेच दिए गए हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने इन चर्चाओं पर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल फिल्म को OTT पर रिलीज करने की कोई जल्दी नहीं है।

क्या जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं रामायण के OTT राइट्स?

फिल्म को लेकर पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) ने करीब 450 करोड़ रुपये में इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। इस खबर के बाद से ही दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई थी कि फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

namit malhotra ramayana film Image Credit- Imdb

हालांकि, नमित मल्होत्रा ने इन खबरों को गलत बताया है। डीडी न्यूज के साथ बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक फिल्म के डिजिटल राइट्स किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को नहीं बेचे गए हैं। यानी जियोहॉटस्टार के साथ 450 करोड़ रुपये की डील होने की चर्चाओं की उन्होंने पुष्टि नहीं की है।

OTT से पहले थिएटर में देखना चाहते हैं मेकर्स

नमित मल्होत्रा का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता दर्शकों को फिल्म का सिनेमाघरों में शानदार अनुभव देना है। वह चाहते हैं कि लोग इसकी कहानी, संगीत और विजुअल्स को बड़े पर्दे पर देखें।

ramayana film Image Credit- Imdb

उन्होंने बातचीत में बताया कि फिल्म की OTT रिलीज (Ramayana Film Ott Release) को लेकर अभी कोई तत्काल योजना नहीं है। उनके मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म तभी आएगी, जब थिएटर में इसका सफर पूरा हो जाएगा। इसलिए फिलहाल दर्शकों को इसकी OTT रिलीज डेट का इंतजार करना होगा। मेकर्स ने अभी किसी प्लेटफॉर्म या डिजिटल रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Ramayana पर तीसरे रविवार बरसी लक्ष्मी की कृपा, रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट

यह भी पढ़ें- Ravan Jatayu Facts: युद्ध में पंख काटने के बाद भी रावण ने क्यों संभाल कर रखा था जटायु का नाखून?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या रामायण फिल्म को टीवी पर भी रिलीज किया जाएगा?
फिलहाल मेकर्स की ओर से फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
रामायण फिल्म में रावण का किरदार कौन निभा रहा है?
फिल्म में रावण की भूमिका यश निभा रहे हैं।
क्या रामायण फिल्म को एक ही पार्ट में बनाया जा रहा है?
नहीं, फिल्म को दो हिस्सों में पेश करने की योजना है। इसका पहला और दूसरा पार्ट अलग-अलग रिलीज किया जाएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।