Ramayana पर तीसरे रविवार बरसी लक्ष्मी की कृपा, रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 
Updated:- 2026-11-23, 08:34 IST
ramayana box office collection day 18 third weekend

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। यह फिल्म 5 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे व पहले वीकेंड में फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को धराशायी किया। देश ही नहीं, विदेशों में भी इस फिल्म को ऑडियंस ने जमकर प्यार दिया और इस पर लगातार धनवर्षा हो रही है। फिल्म तीसरे वीकेंड (22 नवंबर) तक दुनियाभर में 1,693.50 रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। चलिए आपको फिल्म के कलेक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स बताते हैं।

तीसरे वीकेंड भी 'रामायण' पर हुई धनवर्षा

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' तीसरे वीकेंड भी थियेटर्स में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 17वें और 18वें दिन (शनिवार और रविवार) को भारत में ₹27.65 और ₹35.60 रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, पिछले रविवार के मुकाबले यह कमाई काफी कम है। पिछले संडे फिल्म ने घरेलू ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, लेकिन तीसरे रविवार के हिसाब से फिल्म की कमाई शानदार है।

रामायण फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 1

64.85 करोड़ रुपये
डे 2 48.05 करोड़ रुपये
डे 3  69.80 करोड़ रुपये
डे 4  56.15 करोड़ रुपये
डे 5 107.50 करोड़ रुपये
डे 6 94.10 करोड़ रुपये
डे 7 70.65 करोड़ रुपये
डे 8 53.50 करोड़ रुपये
डे 9 48.10 करोड़ रुपये
डे 10 72.90 करोड़ रुपये
डे 11 75 करोड़ रुपये
डे 12 32 करोड़ रुपये
डे 13 28.60 करोड़ रुपये
डे 14 23.20 करोड़ रुपये
डे 15 19.35 करोड़ रुपये
डे 16 15.75 करोड़ रुपये
डे 17 27.65 करोड़ रुपये
डे 18 35.60 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन  942.75 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन  1,126.50 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,693.50 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- 'रामायण' का दुनियाभर में बजने लगा डंका, शानदार प्रीमियर के बाद अमेरिका में 27% बढ़ी एडवांस बुकिंग; भारत में भी छप्परफाड़ कमाई

ramayana movie ranbir kapoor

दर्शकों को पसंद आ रही है 'रामायण'

'रामायण' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और कुछ ही दिनों में 1000 करोड़ क्लब में जगह बना ली। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसका प्रोडक्शन नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग जरूर हो रही है, लेकिन कुल मिलाकर इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई है और तीसरे हफ्ते भी शानदार कमाई की है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल लीड रोल में हैं।

 


यह भी पढ़ें- Ramayana Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का विजय रथ जारी, ₹1200 करोड़ पार हुई कमाई; विदेश में भी बजा डंका

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।