Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:24 AM IST

कागज पर पेंट करके बने थे मुकुट और गहने, रामानंद सागर की 'रामायण' में राम-सीता के आइकॉनिक लुक की कहानी

रणबीर कपूर की 'रामायण' का इंतजार फिलहाल सभी को है, लेकिन रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी लोगों की यादों में है। चलिए आपको बताते हैं कि उस वक्त पर राम और सीता का आइकॉनिक लुक कैसे तैयार किया गया था।  
Updated:- 2026-08-18, 19:24 IST
image

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुआ और उसके बाद से यह फिल्म, इसके किरदार, हर किरदार का लुक और एक्टिंग सुर्खियों में है। इसी के साथ साल 1987 में दूरदर्शन पर आई रामानंद सागर की आइकॉनिक 'रामायण' भी एक बार फिर चर्चा में आ गई। जहां 'रामायणम्' के ट्रेलर में लोग रानी कैकेयी से लेकर शूर्पणखा और सीता तक के लुक को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, वहीं सालों पहले आए इस सीरियल में राम-सीता और बाकी किरदारों का आइकॉनिक लुक आज भी लोगों के दिलों में बसा है। क्या आपको पता है कि उस वक्त 'रामायण' की कास्ट के कपड़े और ज्वैलरी कैसे तैयार करवाए गए थे?

100 साल पुरानी कंपनी ने डिजाइन किए थे कपड़े

80 के दशक में बनी रामानंद सागर की 'रामायण' के वक्त वीएफएक्स और आधुनिक तकनीक नही थीं, उस वक्त युद्ध और दिव्य शक्तियों वाले सीन्स को कई ट्रिक्स और जुगाड़ की मदद से शूट किया गया था। इस सीरियल में स्टार कास्ट के कपड़े 100 साल पुरानी कंपनी 'मगनलाल ड्रेसवाला' ने डिजाइन किए थे। बता दें कि इस कंपनी ने ही देश की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' के कॉस्ट्यूम ङी डिजाइन किए थे। इसके अलावा कई फिल्मों और सीरियल जैसे 'महाभारत' और 'मुगल-ए-आजम' के कॉस्ट्यूम भी इसी कंपनी ने डिजाइन किए थे।

ramayan star cast iconic loo

यह भी पढ़ें- अरुण गोविल से लेकर दीपिका चिखलिया तक... 39 साल बाद कहां हैं 'रामायण' के सितारे?

रामानंद सागर ने ऐसे डिजाइन करवाए थे सेट और ज्वैलरी

इस सीरियल के सेट और ज्वैलरी को डिजाइन करवाने में रामानंद सागर ने काफी मेहनत की थी। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी समेत सभी सितारों की ज्वेलरी आर्ट डायरेक्टर हीराभाई पटेल ने डिजाइन की थी। उनके बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रामानंद सागर उनके पिता के साथ बैठकर हर किरदार के हिसाब से ज्वेलरी डिस्कस करते थे और फिर उसका डिजाइन हाथों से पेंट किया जाता था। इतना ही नहीं, डिजाइन में कई बार बदलाव भी किए जाते थे। मुकुट, हार और सभी गहनों को पहले पेंट किया जाता था और फिर उन्हें फाइनल किया जाता था। अयोध्या के महल, अशोक वाटिका और लंका समेत सभी बड़े सेट भी उन्होंने ही डिजाइन किए थे।

ram sita iconic look story

 

यह भी पढ़ें- 'रामायण' में साई पल्लवी के 'सीता' बनने पर दीपिका चिखलिया ने कही यह बात


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

FAQ
'रामायण' सीरियल दूरदर्शन पर कब टेलीकास्ट हुआ था?
'रामायण' सीरियल का पहला एपिसोड 25 जनवरी 1987 को टेलीकास्ट हुआ था और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को आया था।
रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार किसने निभाया था?
रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था।
रामानंद सागर की रामायण के कुल कितने एपिसोड हैं?
रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक रामायण में कुल 78 एपिसोड हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।