'रामायण' में साई पल्लवी के 'सीता' बनने पर दीपिका चिखलिया ने कही यह बात

नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में रणबीर कपूर 'राम' और साई पल्लवी 'सीता' के रोल में नजर आएंगी। टीवी की OG सीता यानी दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के सीता का रोल निभाने पर अपनी राय रखी है।
Updated:- 2026-07-24, 15:47 IST
dipika chikhlia reacts on sai pallavi being cast as sita in ramayana

नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' इस साल की मच अवेडेट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' और साई पल्लवी 'सीता' का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को रिलीज होना था। हालांकि, उसे पोस्टपोन कर दिया गया है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में उतरेगी। टीवी में राम का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुए अरुण गोविल इस 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। इसी बीच टीवी की OG सीता यानी दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के सीता का रोल निभाने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने साई पल्लवी का काम देखा है, वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं, लेकिन सीता के किरदार में वो फिट बैठ पाती हैं या नहीं, यह देखना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका चिखलिया ने क्या कहा है?

साई पल्लवी के सीता का रोल निभाने पर दीपिका चिखलिया ने रखी अपनी राय

सालों पहले दूरदर्शन पर रामानंद सागर निर्देशित 'रामायण' टेलीकास्ट हुई थी। इस शो की कास्ट इतनी आइकॉनिक थी कि लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को राम-सीता की तरह पूजने लगे थे। हाल ही में दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की 'रामायण: प्रथम संकल्प' में साई पल्लवी के सीता बनने पर अपनी राय रखी है।

dipila chiklia as sita

उन्होंने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, "वह एक बेहतरीन एक्टर हैं, मैंने उनका काम देखा है, लेकिन सीता के रोल में वो कैसी लगेंगी..यह अभी नहीं कहा जा सकता है। जब हम उन्हें देखेंगे, यह हमें तभी पता चलेगा। अभी इस बारे में मुझे कोई अंदाजा नहीं है, इसलिए कुछ कहना सही नहीं होगा।"

साई पल्लवी के घुंघराले बालों की तरफ किया इशारा?

sai pallavi as sita in ramayana

इस बातचीत में दीपिका ने यह भी कहा कि जब रामानंद सागर, 'रामायण' के लिए सीता की कास्टिंग कर रहे थे, तो उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी, जिसकी कद-काठीं, आंखें और रूप-रंग, तुलसीदास की 'रामायण' में वर्णित सीता की छवि से मेल खा सके और उन्हें मुझमें ये सारी खूबियां दिखी थीं। यहां दीपिका ने इस बात का भी जिक्र किया कि तुलसीदास की रामायण में सीता के घुंघराले बालों का कहीं कोई जिक्र नहीं है। उनके इस स्टेटमेंट पर कई लोगों का कहना है कि उन्होंने घुमा-फिराकर साई पल्लवी के घुंघराले बालों पर तंज कसा है।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के टीजर में राम के साथ नहीं दिखे 'हनुमान', फैंस हुए मायूस; क्या पहले पार्ट में नजर नहीं आएंगे सनी देओल?

रणबीर कपूर के किरदार पर कही यह बात

दीपिका चिखलिया ने यह भी कहा कि रणबीर 'संजू' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के रोल्स प्ले कर चुके हैं, लेकिन उन्हें इस फिल्म 'रामायण' में राम का किरदार निभाने का मौका मिला, क्योंकि आज कोई भी एक्टर एक किरदार की इमेज में बंधकर नहीं रहता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। दीपिका ने यह भी कहा कि सीता का रोल निभाने के बाद उन्हें और रोल नहीं मिल पाए थे, क्योंकि लोग उन्हें सीता की छवि में ही देखने लगे थे।

यह भी पढ़ें- Ramayana का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, जानें अब किस दिन होगा रिलीज?


'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के लिए राम और सीता के किरदार को परदे पर सटीक तरह से उतारना काफी मुश्किल रहेगा। हालांकि, फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार कौन निभाएगा?
नितेश तिवारी की 'रामायण' में साउथ के सुपरस्टार यश, रावण का रोल प्ले करेंगे।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मेगा बजट फिल्म रामायण का बजट कितना है?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है।
रामायण 2026 में शिव का किरदार कौन निभा रहा है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महादेव फेम अभिनेता मोहित रैना, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में महादेव की भूमिका निभा रहे हैं। इसे अभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया गया है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।