Lock Upp 2 में फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आए राम कपूर, लोग बोले- 'इनकी एक्टिंग ही खत्म नहीं हो रही'

'लॉक अप 2' की शुरुआत के साथ ही राम कपूर अपने बेतुके बयानों की वजह से चर्चा में हैं। एक एपिसोड में जहां उन्होंने शादी में बेवफाई को जस्टिफाई करते हुए कुछ ऐसा कह डाला था, जिसने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया था। वहीं एक अन्य एपिसोड में राम कपूर खुद को प्लेब्वॉय बताते हुए नजर आए थे। कंगना रनौत ने भी राम कपूर को उनके बर्ताव के लिए खरी खोटी सुनाई थी और उन्हें रियलिटी चेक दिया था। हालांकि, हालिया एपिसोड में उन्होंने फिर कुछ ऐसा कर दिया है जिसके चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। राम कपूर ने गौरव खन्ना के बारे में कुछ ऐसा कह डाला कि लोगों ने उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान तक कह डाला। चलिए आपको बताते हैं पूरी बात।
राम कपूर ने गौरव के बारे में कही यह बात
हाल ही में एक एपिसोड में गौरव खन्ना 'लॉक अप 2' के अंदर अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने आए थे। गौरव को देखकर राम कपूर, धीरज से पूछते हैं, " ये कौन है...क्या करता है...क्या ये एक्टर हैं?" इसके बाद धीरज कहते हैं कि गौरव एक एक्टर है। राम फिर सवाल पूछते हैं, "फेमस एक्टर है क्या?" धीरज 'हां' में जवाब देते हैं।
View this post on Instagram
इस पर राम कहते हैं कि वो गौरव को पहली बार देख रहे हैं, उन्होंने उनका कोई सीरियल नहीं देखा है। अगले ही पल जब गौरव, राम से मिलने पहुंचते हैं, तो राम कहते हैं, "गौरव मेरी जान...कैसा है तू?" इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर राम को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- 'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?', राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत; Lock Upp 2 में लगा दी क्लास
लोग दे रहे हैं राम कपूर को ये सलाह
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि राम ने जलन की वजह से गौरव खन्ना को पहचानने से मना कर दिया, क्योंकि गौरव काफी पॉपुलर हैं और ऐसा पॉसिबल नहीं है कि राम उनके बारे में जानते ही न हों। वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि राम को इस तरह ओवरएक्टिंग करनी बंद कर देनी चाहिए, और कुछ न सही तो कम से कम उन्हें उनके सीनियर होने का ख्याल करना चाहिए।

गौरव के फैंस इस बात को लेकर राम को आड़े हाथों ले रहे हैं। कई फैंस ने तो उन्हें ड्यूल फेस कह डाला और लिखा कि जिस तरह उन्होंने पहले गौरव को पहचानने से इंकार किया और फिर गले लगा लिया, ये उनका दोगलापन दिखाता है। बता दें कि 'लॉक अप 2' में फिलहाल फैमिली वीक चल रहा है और सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार से कोई न कोई उनसे मिलने पहुंच रहा है।
यह भी पढ़ें- 'गलती हो जाती है', शादी में बेवफाई को लेकर Lock Upp 2 में राम कपूर का बयान वायरल; भड़कीं आकांक्षा चमोला
राम कपूर शो की शुरुआत के साथ ही विवादों में हैं कई कारणों से ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।