'गलती हो जाती है', शादी में बेवफाई को लेकर Lock Upp 2 में राम कपूर का बयान वायरल; भड़कीं आकांक्षा चमोला

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को शुरू हुए अभी तीन ही दिन हुए हैं, लेकिन पहले एपिसोड से ही ऑडियंस को हंगाने और ड्रामे का फुल डोज मिल रहा है। पहले एपिसोड में जहां आकांक्षा और हर्षद के खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया, वहीं उसके बाद भी हर एपिसोड में कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी जरूर हो रही है। नेटफ्लिक्स के इस शो के तीसरे एपिसोड में राम कपूर, श्रेया कालरा संग बातचीत में रिश्तों में चीटिंग को लेकर कुछ ऐसा कहते नजर आए, जिसने उन्हें ट्रोलर्स ने निशाने पर ला दिया। उनके इस स्टटमेंट पर आकांक्षा ने सीधे शब्दों में गुस्सा जाहिर किया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं और उनके स्टेटमेंट को पूरी तरह गलत बता रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि राम कपूर ने क्या कहा था और क्यों इंटरनेट पर यूजर्स उन पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं।
राम कपूर ने रिश्तों में चीटिंग पर कही यह बात
लॉक अप में हुई एक बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से कहा कि क्या अगर किसी इंसान को उसके पार्टनर से धोखा मिले, तो उसे अलग हो जाना चाहिए और दूसरे ऑप्शंस तलाशने चाहिए? इसके जवाब में राम कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने उन्हें सवालों के घेरे में ला दिया।
View this post on Instagram
राम ने कहा, "अगर ऐसा कुछ होता है, तो आपको रिश्ते को बचाने की कोशिश करनी चाहिए....शादी में अच्छा-बुरा वक्त आता है....ऐसे पल भी आते हैं, जब आप कमजोर हो जाते हैं, ऐसे किसी बुरे फेज में गलती से अगर किसी एक से कुछ हो जाए और अगर आप उनके बिना नहीं जी सकते, अपने बच्चों के बिना नहीं जी सकते...तो टाइम के साथ सब कुछ ठीक हो जाता है, कुछ भी डील ब्रेकर नहीं होता है।" इसके बाद आकांक्षा कहती हैं कि ये सब गलती से नहीं होता है, तो इसके जवाब में राम कहते हैं कि कभी-कभी गलती से हो जाता है। राम की बात पर रिएक्ट करते हुए आकांक्षा कहती हैं कि अगर आप किसी के साथ फिजिकल हो रहे हो, तो वो एक पूरा प्रोसेस है और वो गलती से नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या 'बच्चे' की वजह से टूटा गौरव-आकांक्षा का रिश्ता? Lock Upp 2 में एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं राम कपूर
इस स्टेटमेंट के बाद राम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। कई यूजर्स उनके कमेंट को पूरी तरह गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें इतने सीनियर एक्टर होने के बाद इतने बड़े मंच पर ऐसा स्टेटमेंट नहीं देना चाहिए था, वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि अगर रिश्ता सच्चा है, तो बेवफाई का सवाल ही नहीं उठता है। एक यूजर ने लिखा कि उनका दिमाग खराब हो गया है।
यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola, Ram Kapor, Netflix
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।