OTT Release this Week on Netflix, Prime Video, Jio Hotstar: हर मूवी लवर का मंडे को यही सवाल होता है कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या नया आने वाला है? Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और दूसरे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस पूरे हफ्ते कई धमाकेदार सीरीज और फिल्में स्ट्रीम होंगी। इसी हफ्ते अब तक की सबसे हिट फिल्म जाट भी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि ओटीटी पर इस हफ्ते क्या देखें, तो हम आपको इस वीक की टॉप फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे। आइए जानें, इस हफ्ते (02 जून से 08 जून 2025) ओटीटी पर कौन-सी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होने वाली हैं?
Movie/Web Series |
Streaming Platform | Release Date |
टूरिस्ट फैमिली |
जियो हॉटस्टार | 02 जून 2025 |
स्टोलन | प्राइम वीडियो | 04 जून 2025 |
जाट | नेटफ्लिक्स |
05 जून 2025 |
भूल चूक माफ | प्राइम वीडियो | 06 जून 2025 |
मर्सी फॉर नॉन | नेटफ्लिक्स | 06 जून 2025 |
टूरिस्ट फैमिली एक बहुत ही यूनीक स्टोरी है। यह फिल्म धर्मदास, उनकी पत्नी वासंती और उनके दो बेटों की कहानी है, जो श्रीलंका में महामारी फैलने पर चेन्नई में रहने लगते हैं। किस तरह से ये परिवार अपनी पहचान छुपाकर रहता है, यह देखने लायक है।
स्टोलन एक ऐसी एक्शन-थ्रिलर है, जो भारत के ग्रामीण इलाकों की कहानी दिखाती है। यह फिल्म दो शहरी भाइयों की कहानी है, जो एक बच्चे को रेलवे स्टेशन से अगवा होते हुए देखते हैं। दोनों उस बच्चे को बचाने की कोशिश करते हुए, अपराध और भ्रष्टाचार की भूलभुलैया में खो जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
सनी देओल अपनी एक्शन फिल्म जाट के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जाट में सनी देओल ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में तापमान बढ़ाने वाले हैं। फिल्म इसी हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इसे ओटीटी पर बहुत जल्दी रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को आपको जरूर देखना चाहिए।
इस नॉयर एक्शन ड्रामा में सियोल के खतरनाक अंडरवर्ल्ड की दुनिया दिखाई गई है। यह सीरीज नाम गी-जून पर बेस्ड है। इस सीरीज में अपराधियों की दुनिया दिखाई गई है और कैसे एक लड़का इसमें फंसकर रह जाता है। कहानी थ्रिर से भरपूर है।
यह भी देखें- 'उसने मुझे किस करने के कोशिश की...' जब सुरवीन चावला के साथ डायरेक्टर ने की थी गलत हरकत, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया था जवाब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/IMDb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।