Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:12 AM IST

लीप के बाद क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर एक्टर ने कही ये बात

'अनुपमा' सीरियल में एक बार फिर लीप आ चुका है और अनुपमा, गोवा में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या सीरियल में अनुज कपाड़िया के रोल में नजर आएंगे? अब खुद गौरव खन्ना ने इस सवाल का जवाब दे दिया है।    
Updated:- 2026-03-10, 17:18 IST
image

राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' लंबे समय से फैंस का फेवरेट बना हुआ है टीआरपी लिस्ट में भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है। हालांकि, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'नागिन 7' के आने के बाद इसकी टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिर भी ये सीरियल ज्यादातर टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 सीरियल्स में रहता है। सीरियल में अब तक कई लीप आ चुके हैं और हर लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी की नई शुरुआत दिखाई जाती है। इस बात को लेकर इस सीरियल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में सीरियल में एक और लीप आया है, जिसके बाद अनुपमा, गोवा में एक नई जिंदगी की शुरुआत करती नजर आ रही है। कहानी में कई बदलाव भी आ चुके हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या सीरियल में अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना की वापसी होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि गौरव ने इस सवाल का क्या जवाब दिया है?

क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना का वापसी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना ने 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का रोल प्ले किया था। उनका ये कैरेक्टर काफी पॉपुलर हुआ था और खासतौर पर अनुपमा संग उनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी। अनुज का किरदार निभाकर गौरव सभी के फेवरेट बन गए थे। हालांकि, बीच में सीरियल में आए एक लीप के बाद गौरव खन्ना के कैरेक्टर ने शो को अलविदा कह दिया था। अब सीरियल में आए नए लीप के बाद फैंस को एक्टर की वापसी का इंतजार है और कई बार उनकी वापसी को लेकर कयास लगाए जा चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि 'अनुपमा' में वापसी करना उनके हाथ में नही हैं। ये चैनल और प्रोड्यूसर राजन शाही पर निर्भर करता है। अगर उनके किरदार के लिए कुछ इंट्रेस्टिंग हुआ और उन्हें शो में लौटने के लिए अप्रोच किया गया, तो वो जरूर वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें- क्या 'अनुपमा' की इस एक्ट्रेस संग था बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना का अफेयर? सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

'अनुपमा' की जिंदगी में नए प्यार ने दी है दस्तक?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

'अनुपमा' के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा अब गोवा शिफ्ट हो चुकी है और समुद्र किनारे अपना एक स्टॉल लगाने की कोशिश करती है। अनुपमा खाने-पीने की चीजें बेच रही होती है, लेकिन लोग उसका मजाक बनाते हैं। इसी बीच एक तेज लहर से अनुपमा का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर जाती है। तभी सचिन त्यागी का किरदार उसकी मदद के लिए आगे आता है, लेकिन उसे उठाने के बजाय उसके हाथ में एक नोट दे देता है, जिसमें लिखा होता है कि कैसे जब आप लहरों के पास हों, तो बैलेंस का ध्या रखना चाहिए। इसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या सचिन त्यागी और अनुपमा के बीच कोई लव एंगल दिखाया जाएगा? क्या एक बार फिर अनुपमा की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है? खैर, इन सवालों का जवाब तो आने वाले एपिसोड्स में मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें- 'जिस रिश्ते की बुनियाद...', बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने किया अजीबोगरीब पोस्ट, क्या कपल के रिश्ते में आई दरार?


'अनुपमा' के अपकमिंग ट्विस्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।