Wed Sep 30, 2026 | Updated 10:48 AM IST

Netflix ने किया Lock Upp: Sach Ya Sazaa के दूसरे सीजन का ऐलान, फिर लौटेगी फराह-रितेश की जोड़ी

नेटफ्लिक्स ने अपने पॉपुलर रियलिटी शो Lock Upp: Sach Ya Sazaa का दूसरा सीजन अनाउंस कर दिया है। इस सीजन में एक बार फिर रितेश देशमुख और फराह खान की जोड़ी जेलर के तौर पर वापसी करने वाली है।
Updated:- 2026-09-30, 09:49 IST
netflix announces lock upp sach ya sazaa season 2 riteish and farah to return as jailer

टीवी और ओटीटी पर इन दिनों रियलिटी शोज का बोलबाला है। जहां फिलहाल 'बिग बॉस 20', 'खतरों के खिलाड़ी 15' और 'राइज एंड फॉल 2' जैसे रियलिटी शोज ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं, वहीं अब नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो Lock Upp: Sach Ya Sazaa अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियली इस सीजन का ऐलान कर दिया है। रितेश देशमुख और फराह खान की जोड़ी इस सीजन में भी जेलर बनकर कंटेस्टेंट्स से उनके सीक्रेट्स पूछती हुई और जेल में उनका सफर मुश्किल बनाती नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन में क्या कुछ खास होने वाला है?

Lock Upp का दूसरा सीजन कब आएगा?

नेटफ्लिक्स ने 'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 की अनाउंसमेंट करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'लौट रहा है लॉक अप, भाग कर जाओगे कहां? देखिए 'लॉकअप सीजन 2', जल्द ही...सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।' इस पोस्ट से साफ है कि दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर ही आएगा। हालांकि, इसकी प्रीमियर डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

क्या 'बिग बॉस 20' को दे पाएगा टक्कर?

'लॉक अप 2' का ऐलान होते ही रियलिटी शोज के जानकार और फैंस के मन में पहला सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह शो 'बिग बॉस 20' को टक्कर दे पाएगा? फिलहाल 'बिग बॉस 20' को ऑनएयर हुए 4 हफ्ते हो चुके हैं और यह नया सीजन फैंस को पसंद आ रहा है। ऐसे में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि मेकर्स 'बिग बॉस 20' के फिनाले के बाद 'लॉक अप 2' की शुरुआत करेंगे या फिर यह शो जल्द ही सलमान खान के शो को टक्कर देने वाला है?

lock upp 2 news

'लॉक अप' का पिछला सीजन रहा था सुपरहिट

'लॉक अप' का पिछला सीजन सुपरहिट रहा था और इसे 5 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। पिछले सीजन में कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे और श्रेया कालरा ने उस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। बता दें कि इस सीजन के लिए किसी भी कंटेस्टेंट का नाम अभी सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- 'लॉक अप 2' में महाट्विस्ट! शिवांगी जोशी बनीं फाइनलिस्ट और हर्षद चोपड़ा हुए बाहर

सीजन 2 या सीजन 3 के कंफ्यूजन को कीजिए दूर

नेटफ्लिक्स की तरफ से ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे सीजन 2 बताया गया है। हालांकि, फैंस इसे सीजन 3 के तौर पर देख रहे हैं। असल में इसका पहला सीजन ऑल्ट बालाजी पर आया था और इसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। इसके लगभग 4 साल के बाद कुछ महीने पहले इस शो ने नेटफ्लिक्स पर वापसी की थी। ऐसे में नेटफ्लिक्स की तरफ से उसे ही पहला सीजन माना जा रहा है। बता दें कि इस शो को एकता कपूर, शोभा कपूर और मनीषा शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।


यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp में एंट्री करेंगे गौरव खन्ना? आकांक्षा चमोला के डिवोर्स अनाउंसमेंट का सच आएगा सामने


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।