Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

'लॉक अप 2' में महाट्विस्ट! शिवांगी जोशी बनीं फाइनलिस्ट और हर्षद चोपड़ा हुए बाहर

'लॉक अप 2' के परसों (2 अगस्त) के एपिसोड में हर्षद चोपड़ा शो के पहले फाइनलिस्ट बने थे। हालांकि, बीती रात (3 अगस्त) के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे गेम और रिश्तों का समीकरण ही बदल दिया।  
Updated:- 2026-08-04, 11:50 IST
lock upp 2 major twist shivangi joshi becomes finalist and harshad chopda evicted

'लॉक अप 2' के फिनाले वीक में लगातार नए और दिलचस्प ट्विस्ट आ रहे हैं। कल यानी 5 अगस्त को शो का फिनाले होगा और कोई एक कंटेस्टेंट इस सीजन की ट्रॉफी उठाएगा। परसों (2 अगस्त) के एपिसोड में हर्षद चोपड़ा शो के पहले फाइनलिस्ट बने थे। शिवांगी जोशी और उनके बीच तीखी तकरार देखने को मिली थी। इंटरनेट यूजर्स ने ये भी कहा था कि शिवांगी चाहती थीं कि हर्षद उन्हें फिनाले में जाने दें और खुद बाहर हो जाएं, लेकिन जब हर्षद ने अपने लिए स्टैंड लिया और खुद को फाइनलिस्ट बनाने पर जोर दिया, तो शिवांगी को यह बात पसंद नहीं आई। फिलहाल लेटेस्ट एपिसोड (बीती रात, 3 अगस्त) में सब कुछ बदल गया। हर्षद ने शिवांगी के लिए 'लॉक अप 2' ट्रॉफी की कुर्बानी दे दी और उन्हें फाइनलिस्ट बनाकर खुद शो से बाहर हो गए। चलिए आपको बताते हैं कि कल के एपिसोड में क्या हुआ?

'लॉक अप 2' की पहली फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी

'दावत-ए-जंग' टास्क के दौरान सेल में आखिर में शिवांगी और हर्षद बचे थे और दोनों ही बाहर जाने को तैयार नहीं थे। हर्षद ने शिवांगी को समझाने की कोशिश की कि वो खुद के लिए खेलना चाहते हैं, पर शिवांगी नहीं मानीं। आखिर में जब हर्षद ने उन्हें ये बताया कि वो पिछला टास्क भी उनके लिए जान-बूझकर हारे थे, तो शिवांगी गुस्से में उनसे लड़ते हुए बाहर चली गईं और हर्षद फाइनलिस्ट बन गए थे, लेकिन इसके बाद शिवांगी ने काफी कुछ ऐसा कहा जो हर्षद के फैंस को पसंद नहीं आया। इसके बाद हर्षद काफी इमोशल हो गए। कल के एपिसोड में जब रितेश ने उन्हें ऑप्शन दिया कि वो शिवांगी को बचाने के लिए शो से बाहर हो सकते हैं, तो हर्षद ने तुरंत हां कर दी और खुद एविक्ट होकर शिवांगी को फाइनलिस्ट बना दिया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tresteditz (@tresteditz)

हर्षद के फैंस जता रहे हैं नाराजगी

हर्षद चोपड़ा के फैंस सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि शिवांगी ने हर्षद को इमोशनली ब्लैकमेल किया, ताकि वो खुद उन्हें फाइनलिस्ट बना दें और जब हर्षद ने खुद के लिए खेलने की बात कही, तो शिवांगी को यह पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि हर्षद शुरू से शिवांगी का सपोर्ट कर रहे थे और शिवांगी भी उनके दम पर ही गेम खेल रही थीं, इसलिए जब हर्षद ने खुद को पहले रखा, तो शिवांगी ने चालाकी से उन्हें बाहर कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'उसकी मम्मी मुझ पर...', शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट पर भड़के हर्षद चोपड़ा, शिवांगी को बताया बहन?

शिवांगी या श्रेया ने जीता है शो?

यूं तो विनर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कल (5 अगस्त को) होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी या श्रेया कालरा इस सीजन की विनर बनेंगी। हालांकि, अभी इन खबरों को पूरी तरह सच नहीं माना जा सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)


यह भी पढ़ें- 'हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन...', हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में बताया अपने रिश्ते का सच


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।