Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

Netflix पर सस्पेंस का धमाका! ढाई घंटे की मिस्ट्री थ्रिलर 'रात अकेली है' बनी नंबर 1, ट्विस्ट देखकर घूम जाएगा सिर

इन दिनों गूगल पर सबसे ज्यादा एक मूवी ट्रेड कर रही है, जिसका नाम है रात अकेली है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आखिर क्यों यह मूवी ट्रेंड कर रही है और इसकी कहानी क्या है। पढ़ते हैं आगे...
Updated:- 2025-12-23, 11:41 IST
raat akeli hai

ज्यादातर लोग वीकेंड पर ओटीटी पर कुछ नया देखकर अपना दिन निकालते हैं। ऐसे में यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, ओटीटी पर एक दिलचस्प कंटेंट सामने आया है जो टॉप ट्रेंड में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रात अकेली है मूवी की। नेटफ्लिक्स के दर्शकों को बता दें कि हाल ही में एक मिस्ट्री थ्रिलर रिलीज हुई है, जिसका नाम है रात अकेली है। यह मिस्ट्री लोगों को बेहद ही पसंद आ रही है। इसी के साथ गूगल पर यह टॉप ट्रेंड में भी आ चुकी है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि इस मूवी में ऐसा क्या है जो लोगों को इतना पसंद आ रहा है और कौन-कौन से मुख्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपना योगदान दिया है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात अकेली है मूवी क्यों नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। पढ़ते हैं आगे... 

'रात अकेली है' मूवी

बता दें कि यह फिल्म बंसल हवेली से शुरू होती है, जिसमें एक भयानक घटना हुई है। इसमें अपराध एक रस्म के रूप में दिखाया गया है।

raat akeli hai (2)

हालांकि, बाद में सबकुछ एक मुश्किल जांच में बदल जाता है, जिसमें न केवल परिवार के कई गहरे राज छिपे हैं बल्कि आस्था, सत्ता और भ्रष्टाचार भी शामिल हैं। ऐसे में यह फिल्म उन लोगों के लिए इंटरेस्टिंग है, जिन्हें डिटेल्ड पुलिस इन्वेस्टिगेशन और इंटेंस क्राइम ड्रामा बेहद ही पसंद है।

इसे भी पढ़ें -बॉक्स ऑफिस पर पुरानी फिल्मों का जलवा! 2025 में दोबारा रिलीज हुई इन 3 फिल्मों ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

 कुछ लोगों को लग रहा है कि यह असल घटना पर आधारित है पर ऐसा नहीं है। मेकर्स का कहना है कि यह कुछ घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है। 2018 के बुराड़ी का जिक्र भी इस फिल्म में किया गया है। इस केस में दिल्ली के एक ही परिवार के 11 लोग मरे थे। वही, इस मूवी में इंडस्ट्रियल गैस सिलेंडर के मामलों को भी दर्शाया गया है जो असल जिंदगी से मिलता जुलता है। इसमें लाखों लोगों के आसपास जहरीली गैस फैलने से कई दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में यह इस फिल्म का असल बनाते हैं, जबकि कहानी काल्पनिक ही है। 

raat akeli hai (3)

यह फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' (Raat Akeli Hai: The Bansal Murders)  19 दिसंबर दिन शुक्रवार को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई थी। साथ ही इसने नंबर वन की पॉजीशन हासिल कर ली है। जी हां, फिल्म इस वक्त नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह जो कि मीरा का किरदार निभा रही है,इनका किरदार भी बेहद अहम है। जबकि राधिका आप्टे राधा के किरदार में नजर आई हैं। अन्य प्रमुख किरदारों की बात करें तो दीप्ति नवल, इला अरुण,  रेवती आशा केलूनी, रजत कपूर, संजय कपूर, अखिलेंद्र मिश्रा, श्रीधर दुबे प्रियंका सेतिया इस मूवी में अपने अपने किरदारों को बखूबी निभाए हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें -लाल, हरा और सफेद क्यों हैं क्रिसमस के असली रंग? इस साल जानें इनके पीछे का छिपा इतिहास

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।