Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

बॉक्स ऑफिस पर पुरानी फिल्मों का जलवा! 2025 में दोबारा रिलीज हुई इन 3 फिल्मों ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

साल 2025 को इसलिए भी याद किया जाएगा क्योंकि इस साल कई ऐसी पुरानी फिल्में थीं, जो दोबारा रिलीज हुईं और अपने नए मुकाम को हासिल किया। ऐसे में इन फिल्मों के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 
Updated:- 2025-12-22, 20:44 IST
movies 2025

2025 को कई कारणों के चलते बेहद याद किया जाएगा। इनमें से एक कारण है पुरानी फिल्मों का दोबारा रिलीज हो जाना। जी हां, 2025 में कई ऐसी मूवीज थीं, जो दोबारा रिलीज हुईं और उन्होंने दोबारा से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। इसी के साथ उन फिल्मों ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। इनकी कमाई ने लोगों को काफी हैरान किया। ऐसे में इन मूवीज के नाम के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन-सी फिल्में थीं, जिन्होंने 2025 में दोबारा रिलीज होकर अपना एक नया मुकाम हासिल किया। पढ़ते हैं आगे...

बाहुबली

बता दें कि बाहुबली द बिगिनिंग 10 जुलाई 2015 और बाहुबली 2 द कंक्लूजन 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर ने अहम भूमिका निभाई थी। इसने उस वक्त दुनिया भर में क्रॉस 2438 करोड रुपए से ज्यादा का कलेक्शन हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया था जबकि दोनों फिल्में लगभग 430 से 500 करोड रुपए के बजट में बनी थीं। वहीं, इस साल बाहुबली फिर से रिलीज हुई। यह 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई, जिसने 51.72 करोड रुपए की कमाई की। इसी के साथ ये री-रिलीज होने वाली अच्छी कमाई के अंदर आने वाली फिल्मों में गिनी जाने लगी।

इसे भी पढ़ें - Google Year in Search 2025: कुंभ मेले से लेकर पहलगाम तक, इन 10 इवेंट्स ने बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियां; यहां देखें पूरी लिस्ट

सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी, जिसे हर्षवर्धन राणे और मावरा हॉकेन ने अहम भूमिका निभाई थी।

sanam teri kasam

वहीं, इस साल यानी 2025 में यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज हुई, जिनकी कमाई 39.15 करोड रुपए थी। इस फिल्म का बजट लगभग 18 करोड रुपए बताया जाता है, जबकि इसमें भारत में 9.1 करोड रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड लगभग 16.03 करोड़ का क्रॉस कलेक्शन हासिल किया था।

यह जवानी है दीवानी

इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका की केमिस्ट्री ने लोगों का काफी मन जीता था। यह फिल्म 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी। उस वक्त इस फिल्म ने भारत में 188.57 करोड रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 319.6 करोड रुपए का ग्रोथ कलेक्शन किया था, जबकि यह फिल्म 45 करोड रुपए के बजट में बनी थी।

yeh jawani hai deewani (2)

वहीं, इस साल यानी 2025 में यह फिल्म 3 जनवरी को रिलीज हुई जिसने 25.4 करोड रुपए की कमाई किया। फिल्म ने इस साल भी लोगों का काफी मन जीता।

इसे भी पढ़ें - Google Year in Search 2025: स्मृति मंदाना, अभिषेक शर्मा समेत इन चेहरों ने इस साल गूगल पर किया राज, यहां देखें सबसे ज्यादा सर्च किए गए नाम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।