अगस्त में इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
-1786342043524.webp)
अगस्त का दूसरा हफ्ता ओटीटी पर एंटरटेनमेंट के हिसाब से काफी स्पेशल रहने वाला है। अगर आप सिनेमा हॉल जाने के बजाय घर पर बैठकर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करती हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए कई सारे ऑप्शंस हैं। रोमांस और कॉमेडी से लेकर एक्शन, थ्रिलर और रियलिटी शो तक, आपको ओटीटी पर अलग-अलग तरह के कंटेंट देखने को मिलेंगे।
हालांकि, इस हफ्ते की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया और कई वेबसाइटों पर कुछ ऐसी लिस्ट भी चल रही हैं, जिनमें रिलीज डेट को लेकर कन्फ्यूजन है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आ रही हैं।
'रीचर' सीजन 4
अगर आपको एक्शन और थ्रिलर सीरीज पसंद है तो 'रीचर' का नया सीजन आपकी वॉच लिस्ट में हो सकता है। 'रीचर' सीजन 4 की स्ट्रीमिंग 12 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू हो जाएगी। इस बार भी एलन रिचसन जैक रीचर के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि सीजन के शुरुआत में तीन एपिसोड एक साथ आएंगे और इसके बाद हर हफ्ते नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा। इस सीजन की कहानी ली चाइल्ड की किताब Gone Tomorrow पर है। कहानी में एक अनजान महिला से सबवे में हुई मुलाकात के बाद रीचर एक खतरनाक मामले में फंस जाता है। यानी इस बार भी एक्शन के साथ मिस्ट्री और सस्पेंस देखने को मिलेगा।

कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी की थी। अब यही फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स पर कॉकटेल 2 की स्ट्रीमिंग 14 अगस्त से होगी। अगर आपको रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में देखना पसंद हैं तो आप ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे शाहिद कपूर की फिल्म? थियेटर्स में कर चुकी है करोड़ों की कमाई
'द ट्रेटर्स इंडिया' सीजन 2
रियलिटी शो देखना अगर आपको पसंद है तो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन भी इसी हफ्ते आ रहा है। यह शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। करण जौहर एक बार फिर शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। नए सीजन में मुनव्वर फारुकी और मल्लिका शेरावत जैसे कलाकार आपको देखने को मिलेंगे।

डोंट से गुड लक
'डोंट से गुड लक' एक नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी सोफी नाम की एक लड़की के आसपास है, जिसकी लाइफ स्कूल के म्यूजिकल और घर की परेशानियों के बीच काफी बदल जाती है। फिल्म में सनी सैंडलर मेन रोल में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- 'भारत भाग्य विधाता' और 'मैं वापस आऊंगा' में वीकेंड और फर्स्ट मंडे किसका पलड़ा रहा भारी? जानें कलेक्शन
भारत भाग्य विधाता
12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई भारत भाग्य विधाता अब ओटीटी पर भी दस्तक दे रही है। 14 अगस्त से Zee5 पर यह फिल्म स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह फिल्म 26/11 के आतंकी हमलों की घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म के डायरेक्टर मनोज तापड़िया है, जबकि मेन रोल प्ले करती हुई कंगना रनौत नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- आएगा 'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन, आगे बढ़ेगी चंदर, सुधा और प्रीति की अधूरी कहानी
तो अगर आपको भी फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो यह हफ्ता आपके लिए बहुत खास होने वाला है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- IMDb/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।