Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

Box Office Collection: 'भारत भाग्य विधाता' और 'मैं वापस आऊंगा' में वीकेंड और फर्स्ट मंडे किसका पलड़ा रहा भारी? जानें कलेक्शन

इस शुक्रवार को 'भारत भाग्य विधाता' और 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। दोनों को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। हालांकि, कलेक्शन के मामले में ओपनिंग डे पर इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' आगे चल रही थी। चलिए आपको बताते हैं कि वीकेंड और फर्स्ट मंडे टेस्ट में किस फिल्म ने बाजी मारी है?
Updated:- 2026-06-15, 23:05 IST
image

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। इसके अलावा  'है जवानी तो इश्‍क होना है', 'हॉन्‍टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्‍ट', 'गवर्नर' और 'पेद्दी' भी अपना दम दिखा रही हैं। अब धीरे-धीरे दिलजीत दोसांझ की फिल्म,कंगना की फिल्म पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' को वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफों का फायदा मिलता नजर आ रहा है। 'भारत भाग्य विधाता' और 'मैं वापस आऊंगा' में वीकेंड और फर्स्ट मंडे किसका पलड़ा भारी रहा और किस फिल्म ने कितनी कमाई की, चलिए आपको पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं।

'मैं वापस आऊंगा' का कुल कलेक्शन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अब बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती दिख रही है। फिल्म को मिले अच्छे रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा अब धीरे-धीरे नजर आ रहा है। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ से खाता खोला था, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक लगभग 6.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म बेशक बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है, लेकिन इसका बजट 60-70 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए अभी काफी कमाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Review: बंटवारे का दर्द, प्यार और इंतजार की तड़प; क्या उम्मीदों पर खरी उतरी इम्तियाज अली की फिल्म?

'भारत भाग्य विधाता' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manikarnika Films Production (@manikarnikafilms)

कंगना रनौत स्‍टारर 'भारत भाग्य विधाता' की रफ्तार 'मैं वापस आऊंगा' से धीमी नजर आ रही है। 26/11 की घटना के बाद नर्सों और मेडिकल स्टाफ के योगदान पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे और रविवार को फिल्म की कमाई 1.80 करोड़ रही थी। पहले मंडे फिल्म ने 65 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म का नेट कलेक्शन 5 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है।

 यह भी पढ़ें- Box Office Report: 'भारत भाग्य विधाता' और 'मैं वापस आऊंगा' में पहले दिन किसने मारी बाजी? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।