Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:37 PM IST

मौनी रॉय के तलाक के बाद क्यों साधा जा रहा है दिशा पाटनी पर निशाना? सोशल मीडिया पर लग रहे हैं बड़े इल्जाम

Disha Patani And Mouni Roy Relationship: मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने और सूरज ने कुछ दिन पहले अलग होने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच उनका रिश्ता टूटने में दिशा पाटनी का नाम घसीटा जा रहा है और सोशल मीडिया पर उन पर कई इल्जाम लग रहे हैं। यहां तक कि उनके बारे में कई गलत कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-18, 00:20 IST
image

टीवी की ओजी नागिन यानी मौनी रॉय लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ हफ्तों पहले उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरें आना शुरू हुईं और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मौनी और सूरज अलग हो चुके हैं और कई महीनों से साथ नहीं है। कुछ दिन इन सभी बातों पर चुप्पी साधने के बाद मौनी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सूरज संग तलाक की बात को कंफर्म कर दिया और फैंस से प्राइवेसी और सपोर्ट की अपील की है। मौनी और सूरज के तलाक के बीच सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी को ट्रोल किया जा रहा है। दोनों के तलाक के बीच क्यों दिशा पाटनी का नाम घसीटा जा रहा है और उन्हें क्यों इनका रिश्ता टूटने का जिम्मेदार बताया जा रहा है, चलिए जानते हैं।

मौनी रॉय और सूरज के तलाक में क्यों घसीटा जा रहा है दिशा का नाम?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए तलाक का ऐलान किया है। इसी बीच मौनी ने पहले सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, लेकिन अब वो उन्हें फॉलो कर रही हैं। हालांकि, सूरज उन्हें फॉलो नहीं करते हैं। कपल के ऐलान से पहले जब इंटरनेट पर इन दोनों के अलग होने की अफवाहों ने तूल पकड़ा था, तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया था कि जब मौनी ने सूरज को अनफॉलो किया था, उसके कुछ वक्त बाद ही दिशा ने भी उन्हें फॉलोइंग लिस्ट से हटा दिया था। इसके बाद से दिशा को लेकर कई गलत कमेंट्स किए जाने लगे। कई यूजर्स ने उन्हें होम ब्रेकर तो कई ने कबाब में हड्डी तक कह डाला। मौनी और दिशा के रिश्ते के बारे में कई कहानियां बनाई जाने लगीं, तो कई लोग दिशा के कमेंट सेक्शन में जाकर गलत कमेंट्स लिखने लगे।

यह भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के घर गूंजेगी किलकारी, इंटरनेट पर वायरल हुआ कपल का पोस्ट

अच्छी दोस्त हैं मौनी और दिशा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय और दिशा पाटनी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में फोटोज पोस्ट करते हैं और कई बार साथ में छुट्टियां मनाते नजर आ चुके हैं। ऐसे में कई लोग मौनी की शादी टूटने के बाद दिशा पर निशाना साध रहे हैं। नुपुर सेनन की शादी में भी मौनी और दिशा साथ नजर आए थे। बता दें कि इस पूरे मामले में दिशा ने अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है।

मौनी ने सोशल मीडिया पर की थी यह अपील

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी ने सूरज से अलग होने का ऐलान करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस और मीडिया हाउस से प्राइवेसी की अपील की थी और कहा था कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में गलत अफवाहें और मनगढ़ंत कहानियां न सुनाएं।

 

यह भी पढ़ें- 'या तो शादी करो या छोड़ दो...', कुछ वक्त डेट करने के बाद मौनी रॉय ने सूरज से कही थी यह बात; कपल के अलग होने के बाद वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू

 

मौनी रॉय और सूरज ने अलग होने का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसी बीच दिशा पाटनी लगातार ट्रोल हो रही है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।