प्रेग्नेंसी की बात सुनते ही मिनी माथुर को कर दिया गया था शो से बाहर, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

टीवी एक्ट्रेस, पॉपुलर होस्ट और डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मिनी लंबे वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और कुछ ही वक्त पहले प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' की विनर भी बनी हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि प्रेग्नेंसी के चलते उन्हें दो बार काम छोड़ना पड़ा था। एक बार उन्हें MTV ने बाहर कर दिया था और दूसरी बार उन्हें 'इंडियन आइडल' की होस्टिंग से हटा दिया गया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
प्रेग्नेंसी की वजह से गंवाना पड़ा था काम
मिनी माथुर ने हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत की। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, उस वक्त वह MTV के साथ बतौर वीजे काम कर रही हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें शो छोड़ने के लिए कहा गया। मिनी ने बताया, "उस वक्त मैं विवान के साथ प्रेग्नेंट थी...जब मेरी प्रेग्नेंसी की खबरें बाहर आईं, तो मेरा कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं हुआ। असल में मुझे एमटीवी में 5 साल हो चुके थे और अगले साल के लिए मेरा कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होना था, लेकिन मुझे ये कहकर मना कर दिया गया की VJs कभी प्रेग्नेंट नहीं होतीं...आप प्रेग्नेंट हैं..मजे कीजिए...।" मिनी ने यह भी कहा कि ऐसा हमारे देश में ही है, क्योंकि विदेशों में प्रेग्नेंट महिलाओं के काम करने को लेकर कोई सवाल नहीं होते हैं। उन्होंने टीवी होस्ट हेइड क्लम का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात ने काफी निराश किया था कि कैसे एक झटके में उनके काम और टैलेंट को साइड करके सिर्फ प्रेग्नेंसी के चलते उन्हें हटा दिया गया।
View this post on Instagram
प्रेग्नेंट होस्ट को दर्शक...
मिनी ने यह भी बताया कि उनके साथ ऐसा एक नहीं, बल्कि दो बार हुआ है कि प्रेग्नेंसी की वजह से उन्हें कई बेहतरीन मौकों से दूर कर दिया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं, तब वह 'इंडियन आइडल' होस्ट कर रही थीं। मिनी ने बताया कि 'इंडियन आइडल' के चौथे सीजन के बाद वो प्रेग्नेंट थीं और टीम नए सीजन की शुरुआत करने वाली थी, लेकिन जब मैंने कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो मुझे हटा दिया गया। मिनी ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं...ऑडिशन या शुरुआती हफ्तों के दौरान तो मैं ठीक रहूंगी, लेकिन फिनाले तक बेबी बंप दिखने लगा...तो मुझसे कहा गया कि मैं वो पूरा सीजन ही न करूं क्योंकि भारतीय दर्शक एक प्रेग्नेंट होस्ट को स्वीकार नहीं कर पाएंगे।"
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'तुम्हें क्या लेना-देना...' अली गोनी संग शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मीन भसीन
यह भी पढ़ें- Mini Mathur बनीं Alliance की विनर, अली गोनी को हराकर जीती ट्रॉफी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Mini Mathur
- मिनी माथुर और कबीर खान की शादी कब हुई थी?
- मिनी माथुर ने ने 28 फरवरी 1998 को कबीर खान से शादी की थी।
- मिनी माथुर और कबीर खान के कितने बच्चे हैं?
- मिनी और कबीर के दो बच्चे हैं- बेटा विवान और बेटी सायरा।
- मिनी माथुर की उम्र कितनी है?
- मिनी माथुर की उम्र 50 साल है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।