Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

'तुम्हें क्या लेना-देना...' अली गोनी संग शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मीन भसीन

जैस्मीन भसीन लंबे समय से अली गोनी को डेट कर रही हैं और दोनों की शादी की अफवाहें कई बार सामने आ चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों का दो टूक जवाब दिया है।
Updated:- 2026-07-27, 14:53 IST
jasmin bhasin reacts on wedding question with aly goni says its none of your business

अली गोनी और जैस्मीन भसीन की गिनती टीवी के पॉपुलर कपल्स में की जाती है। दोनों की लव स्टोरी  'बिग बॉस 14' के घर में शुरू हुई थी और लगभग 8 सालों से दोनों साथ हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की शादी से जुड़ी खबरें वायरल होती रहती हैं और अक्सर इन दोनों से शादी को लेकर सवाल भी किया जाता है। हाल ही में जैस्मीन भसीन ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवालों पर दो टूक जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

जैस्मीन भसीन ने कहा- अपने काम से काम रखो

जैस्मीन भसीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवालों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि किसी को इससे क्या लेना-देना...न तो किसी को कैटरिंग का बिल भरना है...न ही शादी की डेकोरेशन करनी है...तो आप अपने काम से काम रखो..आपको क्या मतलब है...हमें जब करनी होगी, कर लेंगे शादी।" उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह उनका और अली का निजी फैसला होगा, तो लोगों को इससे क्या फर्क पड़ता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

उन्होंने कहा, "लोगों को इस तरह सवाल पूछने में मजा आने लगता है...यह कही न कही सेडिस्ट सोच है। लोगों को लगता है कि हम जवाब नहीं दे रहे हैं, तो हमें इस सवाल से परेशानी हो रही है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यह हमारा सोचा-समझा डिसीजन है।"

यह भी पढ़ें- 'बेटी पर भरोसा नहीं...', तेजस्वी प्रकाश की मां ने करण कुंद्रा को दी थी लिव-इन में रहने की सलाह, किसने कहा था 2 हफ्ते ही टिकेगा रिश्ता?

अपनी शादी में खुश नहीं हैं लोग

जैस्मीन ने यह भी कहा कि उन्हें कभी-कभी लोगों की बातों पर हंसी आती है और समय नहीं आता है कि आखिर वो उनकी पर्सनल लाइफ में इतनी रुचि क्यों रखते हैं? शायद वो लोग अपनी शादी में खुश नहीं हैं और ये भी वजह हो सकती है कि उन्हें लगता है कि हम इतने खुश क्यों हैं, हमें भी परेशान होना चाहिए।

'बिग बॉस 14' के घर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

जैस्मीन भसीन और अली गोनी की लव स्टोरी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के दौरान शुरू हुई थी। यहां दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। दोनों साथ में एक खूबसूरत से घर में रहते हैं, जिसकी झलक उन्होंने फराह खान के व्लॉग में दिखाई थी। धर्म अलग होने के चलते इन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। हालांकि, दोनों सालों से बखूबी अपना रिश्ता निभा रहे हैं और फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- सुर्खियों में रही है करण कुंद्रा की लव लाइफ, इन एक्ट्रेसेस को कर चुके हैं डेट

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Jasmin Bhasin

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।