Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ने लगाए गंभीर आरोप, ठोका मानहानि का केस; क्या बिग बॉस 20 से होना पड़ेगा बाहर?

ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम यूं तो इस वक्त बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं, लेकिन इसी बीच एक बार फिर वह उनकी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मैरी कॉम पर उनके एक्स हसबैंड ऑनलर कॉम ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मैरी कॉम ने टेलीविजन और दूसरे सार्वजनिक मंचों पर उनके बारे में अपमानजनक और नुकसान पहुंचाने वाली बातें कही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने मैरी पर क्या आरोप लगाए हैं और क्या इसके चलते उन्हें सलमान खान के शो से बाहर होना पड़ सकता है?
मैरी कॉम के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं एक्स-हसबैंड
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलर कॉम ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और आरोप लगाया है कि मैरी कॉम की उनके बारे में की गई टिप्पणियां मानहानिपूर्ण थीं। इस मामले में मानहानि से संबंधित के तहत मामला दर्ज कर लिय गया है। न्यूज पोर्टल के हवाले से दावा किया गया है, "जब से मैरी ने एक टीवी शो और बाद में दूसरे प्लेटफॉर्म पर उनके बारे में अपमानजनक बातें कहीं, तब से ही ऑनलर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे थे।"

नवंबर में होनी है सुनवाई
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलर ने कानूनी कार्रवाही की बात पर मुहर लगाई है और कहा है कि उनका केस मजबूत है, लेकिन अभी इस कोर्ट में है और इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर, 2026 को होनी है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- नहीं सुनूंगी आपकी बकवास
View this post on Instagram
क्या 'बिग बॉस 20' से बाहर होंगी मैरी कॉम?
मैरी कॉम इस मामले के सिलसिले में 'बिग बॉस 20' से बाहर होंगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, अगर यह मामला आगे बढ़ता है और मैरी कॉम को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होना पड़ता है, तो उन्हें 'बिग बॉस 20' से बाहर होना पड़ सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।