'लड़की की कमाई खाकर इस इंसान को...' , एक्स हसबैंड को लेकर दिए गए बयान पर मैरी कॉम ने मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतीय ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने पति के. ओनलर को लेकर ऐसा बयान दिया था, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था। उन्होंने अपने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए थे और एक मीडिया शो में अपने पति को लेकर काफी कुछ ऐसा कहा था, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई थी। उन्होंने अपने पति के बारे में कहा था कि उन्होंने एक रुपया भी नहीं कमाया। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ ऐसी चीजें कही थी, जो उनकी असफल शादी और पति से जुड़ी थी। इस बयान को लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब इसे लेकर उन्होंने सफाई दी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
मैरी कॉम ने अपने बयान को लेकर मांगी माफी
View this post on Instagram
मैरी कॉम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपने पूर्व पति के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करे कहा, "मैं सभी से अपने उस बयान को लेकर माफी चाहती हूं, जिसे लेकर कुछ लोग कंफ्यूज हो गए। मेरे बयान को गलत डायरेक्शन में ले जाया गया...मैं किसी फुटबॉलर के खिलाफ नहीं हूं और मैं फुटबॉल से प्यार भी करती हूं...मेरा बयान किसी खिलाड़ी के लिए नहीं था....जो सभी खिलाड़ी सुनील छेत्री बनते हैं, उनकी शुरुआत गली से ही होती है....मैं पुरुषों से माफी चाहती हूं, जिन्हें मेरे बयान से दुख हुआ, लेकिन मेरा बयान पुरुषों के खिलाफ नहीं था...ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मेरी शादी कभी सफल नहीं रही....कई सालों तक सब ठीक था हालांकि बाद में जब भरोसा टूटा, तो चीजें बदल गईं।"
यह भी पढ़ें- तलाक के करीब 16 महीने बाद मैरी कॉम ने शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट, अफेयर की अफवाहों और पति संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
मैरी कॉम ने क्या बयान दिया था?
View this post on Instagram
मैरी कॉम ने आप की अदालत में बात करते हुए कहा था- मेरा पति एक रुपया भी नहीं कमाता...लड़की की कमाई खाकर इस इंसान को साथ रहना है...वो गली-गली में फुटबॉल खेलता था और उसका ऐसा कोई सफल करियर नहीं था, जिसे उसने मेरे लिए खत्म किया हो। ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इसे लेकर मैरी कॉम को काफी ट्रोल भी किया गया था। बता दें कि भारतीय बॉक्सिंग की लेजेंड मैरी कॉम की शादी के. ओनलर से साल 2000 में हुई थी और साल 2025 में दोनों अलग हो गए थे मैरी कॉम के पति ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप भी लगाए थे।
अपनी स्टोरीज के जरिए हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram/MaryKom, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।