Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

ओटीटी पर देखें साउथ की थ्रिलर क्राइम से भरपूर ये फिल्में

अगर आप बॉलीवुड की एक जैसी फिल्में देख कर बोर हो गई हैं, तो आप साउथ की थ्रिलर और क्राइम से भरपूर महाराजा, जय भीम जैसी मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। ये न सिर्फ आपका मनोरंजन करेंगी बल्कि बहुत कुछ सिखाएंगी भी। चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-09-11, 10:19 IST
action crime films

फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में बनती रहती हैं। साल 2024 में कई ऐसी थ्रिलर और क्राइम से भरी मूवी रिलीज हुई, जिन्हें देखने के बाद दिमाग सन्न रह गया है। 05 सितंबर को साउथ एक्टर विजय की फिल्म गोट सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, गोट ही नहीं बल्कि साउथ की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनकी कहानी आपको बहुत कुछ सीखने का काम करेगी। इस लेख में आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार देखने के बाद बार-बार देखने और बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

'महाराजा' (Maharaja)

Maharaja film

साल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की फिल्म 'महाराजा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं। इस फिल्म की कहानी को समझने के लिए आपको इसे आखिरी तक देखना पड़ेगा। फिल्म 'महाराजा' में कैसे एक शख्स की जिंदगी में तूफान आ जाता है, जब उसकी पत्नी एक्सीडेंट में मर जाती है। फिल्म में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप के अलावा ममता मोहनदास, भारती राजा, कल्कि और अभिरामी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें-नेटफ्लिक्स पर ये 10 फिल्में-वेब सीरीज काट रही हैं गदर, एक शो पर जमकर मच चुका है बवाल

'कांतारा' (Kantara)

Kantara film

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कांतारा'  साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 'कांतारा' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।

'कैथी' (Kaithi)

एक्शन थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'कैथी' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकती हैं। साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'कैथी' में मुख्य किरदार में कार्थी दिल्ली , नारायण इंस्पेक्टर बिजॉय , अर्जुन दास अंबू, जॉर्ज मेरीयन नेपोलियन, हरीश उथमान अदैकालम और हरीश पेराडी स्टीफन राज जैसे कलाकार नजर आए हैं।

'जय भीम' (Jai Bhim) 

Jai Bhim

साल 2021 में रिलीज हुई क्राइम और थ्रिलर फिल्म 'जय भीम' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं। फिल्म 'जय भीम' में  सूर्या, लिजोमोल जोस और मणिकंदन के साथ राजिशा विजयन , प्रकाश राज , गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। जय भीम साल 1993 के कुड्डालोर की घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमें न्यायमूर्ति के. चंद्रू द्वारा लड़ा गया कानूनी मामला शामिल है। यह इरुला जनजाति के एक जोड़े सेंगनेई और राजकन्नू के इर्द-गिर्द दिखाई गई है।

'सुपर डीलक्स' (Super Deluxe)

विजय सेतुपति की फिल्म 'सुपर डीलक्स' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में  विजय सेतुपति, फहाद फासिल, सामंथा रुथ प्रभु, राम्या कृष्णन, गायत्री और मिस्कीन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी अलग-अलग व्यक्तियों के चार समूहों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को सबसे अनचाही परिस्थितियों में होते हैं। इसे आप हॉटस्टार पर देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक, ओटीटी पर देखें इन स्टार्स की रोमांटिक फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-IMDB

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।