Maa Behen On OTT: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार माधुरी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी, जानें कब और कहां देख सकेंगी आप?

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर एक साथ धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी आने वाली मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'मां बहन' की रिलीज डेट का ऑफिशियली एलान कर दिया गया है। थ्रिलर और कॉमेडी का यह अनोखा कॉम्बिनेशन सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रहा है। अगर आप भी इस दिलचस्प कहानी और स्टार कास्ट को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो ये पता होना जरूरी है कि यह फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मां बहन मूवी कब और कहां रिलीज होने वाली हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
क्या है मां बहन की कहानी?
यह फिल्म 'मां बहन' एक बेहद दिलचस्प और मजेदार क्राइम-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी रेखा नाम की एक साधारण महिला के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसका किरदार माधुरी दीक्षित निभा रही हैं।

रेखा अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और घर-परिवार की तमाम जिम्मेदारियों को सामान्य तरीके से संभाल रही होती है, लेकिन उसकी सीधी-सादी जिंदगी में तब एक खौफनाक और मजेदार मोड़ आता है, जब अचानक उसे अपनी ही रसोई में एक अनजान लाश मिलती है। इसके बाद रेखा इस मुसीबत से कैसे निकलती है, यह सब जानना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें - Pati Patni Aur Woh Do X Review: कॉमेडी का तड़का और एंटरटेंमेंट का फुल डोज है यह फिल्म, यहां पढ़ें रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस
स्टार कास्ट के बारे में
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा मशहूर अभिनेता और राजनेता रवि किशन और सोशल मीडिया स्टार धारणा दुर्गा भी बेहद अहम और मजेदार किरदारों में नजर आएंगे। सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते दिखेंगे।

कब और कहां देख सकेंगे 'मां बहन'?
यह फिल्म 4 जून को सीधे दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज की जाएगी। यानी आप घर बैठे अपने परिवार के साथ इस सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म का मजा ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Cannes 2026: ऐश्वर्या राय की रॉयल एंट्री से लेकर आलिया भट्ट के स्वैग तक, कान्स 2026 में शामिल हो सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।