Cannes 2026: ऐश्वर्या राय की रॉयल एंट्री से लेकर आलिया भट्ट के स्वैग तक, कान्स 2026 में शामिल हो सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

'कान्स फिल्म फेस्टिवल' का 79वां संस्करण आज 12 मई से शुरू हो गया है। 23 मई 2026 तक यह फेस्टिवल चलेगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग स्टार्स अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस बार के कांस फेस्टिवल की खास बात यह है कि भारत की भागीदारी अलग-अलग भाषाओं में देखने को मिलेगी। हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल शुरू होने से पहले ही बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने की खबरें तेज हो जाती हैं। कौन सा बॉलीवुड स्टार कांस फेस्टिवल में नजर आएगा और किसका क्या लुक होगा, इसकी चर्चा सबसे ज्यादा रहती है। इस बार भी भारत से कांस फिल्म फेस्टिवल में कौन-कौन से स्टार्स शामिल होने वाले हैं? इसका इंतजार लोगों को बेसब्री से हो रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम इन स्टार्स के बारे में बात करेंगे।
आलिया भट्ट (Cannes Film Festival Stars List)
आलिया भट्ट को हाल ली में फांस एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके पहले उन्होंने अपने साशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह फ्लाइट में बैठी नजर आ रही थीं। साल 2025 में आलिया भट्ट ने कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था, जिसमें उनका साड़ी लुक काफी चर्चा में रहा था। यह दूसरी बार है जब वह कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रही हैं। उनके फैंस को उनके कांस लुक का बेसब्री से इंतजार है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
पिछले 24 सालों से कांस फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरत का जलवा बिखेर रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन से भी उम्मीद जताई जा रही है कि वह, इस बार इसमें शामिल होंगी। हर साल उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। हालांकि, इस बार ऐश्वर्या राय की तस्वीर किसी ब्रांड वीडियो में नजर नहीं आया है, इसलिए फैंस इस चिंता में हैं कि क्या वह इस बार शामिल होंगी या नहीं।
यह भी पढ़ें- 2002 से लगभग हर कांस फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने की है शिरकत, सालों पहले इस सवाल का जवाब देकर बनी थीं मिस वर्ल्ड
View this post on Instagram
तारा सुतारिया
सबसे खास बात यह है कि इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया का भी डेब्यू होने जा रहा है। वह साल 2026 में पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रही हैं, इसलिए फैंस को उनके लुक का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'टॉक्सिक' के किरदार 'रेबेका' की शेड्स’ को प्रस्तुत करते हुए वह इस फेस्टिवल में शामिल होने वाली हैं।

अदिति राव हैदरी
इस बार भी अदिति राव हैदरी कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने साल 2022 में कांस में डेब्यू किया था। ‘लॉरियल पेरिस’ का हिस्सा होने की वजह से उन्हें कांस में शामिल होने का मौका मिल रहा है। इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि वह कांस में जरूर नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2025: न्यूडिटी बैन...ग्रांड आउटफिट्स पर रोक, जानें एक्ट्रेसेस के लिए इस साल कांस में क्या कुछ बदला है?
View this post on Instagram
इन स्टार्स के अलावा फिल्ममेकर करण जौहर और मौनी रॉय समेत कई स्टार्स नजर आ सकते हैं। अभी स्टार्स के शामिल होने की लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि हर अलग-अलग भाषाओं के फिल्म स्टार्स भी इस बार कांस में डेब्यू करते हुए नजर आएंगे।
Image credit- aditi rao hydari, manish malhotra, alia bhatt/ instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।