Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

Lock Upp 2 Promo: श्रेया कालरा संग बदसलूकी को लेकर ट्रोल हुए हर्षद चोपड़ा, फैंस ने जताई नाराजगी

'लॉक अप 2' के नए प्रोमो में हर्षद चोपड़ा और श्रेया कालरा के बीच हुई तीखी बहस ने विवाद खड़ा कर दिया है। फैंस हर्षद के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-21, 14:05 IST
image

जैसे ही रियल्टी शो पर 'लॉक अप 2' का नया प्रोमो आया वैसे ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ता स्ट्रेस कब तीखी बहसों में बदला पता ही नहीं चला। बता दें कि हाल ही में जारी किए गए वीडियो में टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा और रोडीज फेम श्रेया कालरा के बीच हुआ झगड़ा सुर्खियों में है। हालांकि लॉक अप 2 में हर्षद चोपड़ा के अलावा शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, राम कपूर और सुफी मोतीवाला जैसे कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं, लेकिन इस घटना के बाद से इंटरनेट पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। जानते हैं, पूरे मामले के बारे में...

बहस के दौरान बढ़ा विवाद

बता दें कि प्रोमो की शुरुआत में दिखाया गया है कि शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच किसी मुद्दे पर बहस होती है। बात बढ़ते ही हर्षद चोपड़ा भी इस बहस में शामिल हो जाते हैं। 

1 - 2026-07-21T134818.560

जब बहस बढ़ने लगती है, तो श्रेया दोनों से एक-एक करके बात करने को कहती हैं ताकि सिचुएशन साफ हो सके। हालांकि, स्थिति तब और ज्यादा स्ट्रेसफुल हो गई जब हर्षद के एक गलत इशारे और रवैये ने मामले को और बढ़ा दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

प्रोमो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने हर्षद के इस बर्ताव की कड़ी निंदा की है और इसे पूरी तरह से अनप्रोफेशनल बताया है।

 

एक यूजर ने लिखा कि हर्षद से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। एक अन्य यूजर ने प्रोमो के दूसरे सीन का जिक्र करते हुए लिखा कि श्रेया के लिए ब्रेकफास्ट ऑर्डर न करना और बाद में ऐसा व्यवहार करना काफी अजीब है।

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में बड़ा ट्विस्ट, योगेश रावत के एविक्शन से हैरान रह गए फैंस

कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि इस तरह के अनुचित रवैये की वजह से हर्षद का शो में आगे का सफर मुश्किल हो सकता है। 

2 - 2026-07-21T135139.382

क्या होस्ट करेंगे इस मुद्दे पर बात?

हालांकि, कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो जल्दबाजी में कोई राय बनाने के बजाय पूरे एपिसोड के ऑन-एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शो के होस्ट रितेश देशमुख वीकेंड एपिसोड में इस घटना पर हर्षद की क्लास लगाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे पर मेहरबान 'लॉक अप 2' के मेकर्स? सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।