Lock Upp 2 में बड़ा ट्विस्ट, योगेश रावत के एविक्शन से हैरान रह गए फैंस

इन दिनों रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' ड्रामा और ट्विस्ट को लेकर काफी ट्रेंड कर रहा है। वहीं, हाल ही में आए एपिसोड में शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक योगेश रावत के अचानक हुए एविक्शन ने हर किसी को न केवल हैरान कर दिया बल्कि सभी फैंस को उदास भी कर दिया। स्प्लिट्सविला X5 के फाइनलिस्ट रह चुके योगेश की शो से इस तरह विदाई उनके फैंस को बड़ा झटका देकर गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग मेकर्स के खेल को पूरी तरह से 'अनफेयर' और पक्षपात से भरा बता रहे हैं। जानते हैं पूरी बात...
कैसे हुआ योगेश रावत का शॉकिंग एविक्शन?
बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। हर्षद चूड़ा, सूफी मोतीवाला और योगेश रावत बॉटम-थ्री में आए और इनके पास खुद को सुरक्षित करने का एक मौका भी था, जिसके लिए उन्हें बजर दबाकर अपना एक गहरा राज दुनिया के सामने खोलना था।

हालांकि हर्षद ने सबसे पहले बजर दबाया और अपना सीक्रेट रिवील किया, जिसके बाद वह एविक्शन से पूरी तरह सुरक्षित हो गया। इसके बाद खेल और पेचीदा हो गया, क्योंकि अब फैसला योगेश और सूफी के बीच होना था।
यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे पर मेहरबान 'लॉक अप 2' के मेकर्स? सोशल मीडिया पर उठे सवाल
योगेश और सूफी में से कौन जेल में रुकेगा और कौन बाहर जाएगा यह तय करने के लिए सेफ कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया। इस टास्क के बाद आखिरी फैसला धीरज धूपर को लेना था। धीरज ने अपने विशेषाधिकार का यूज किया और सूफी मोतीवाला को सेफ कर लिया, जिसके चलते योगेश रावत का 'लॉक अप 2' का सफर यहीं खत्म हो गया।

मेकर्स के गेमप्ले पर उठे सवाल
योगेश के बाहर होते ही फैंस ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया। फैंस ने यह आरोप लगाया है कि योगेश को इस पूरे हफ्ते अपनी काबिलियत साबित करने के लिए कोई टास्क ही नहीं दिया गया और सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
View this post on Instagram
इससे अलग सोशल मीडिया पर लोग बजर चैलेंज के फॉर्मेट और धीरज धूपर के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर "योगेश डिजर्व्ड बेटर" जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
View this post on Instagram
फैंस का मानना है कि बिना मौका दिए इस तरह का एविक्शन पूरी तरह से गलत है। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रियलिटी शो में इस तरह के अप्रत्याशित ट्विस्ट खेल का हिस्सा होते हैं। इस विवाद के बीच, फैंस योगेश के अच्छे फ्यूचर की कामना कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में देखने के लिए उत्सुक हैं।
यह भी पढ़ें- 'मैंने अपना हाथ काट लिया था...', 'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।