'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में डूबते हुए विरानी परिवार को बचाएगी तुलसी, नॉइना के सारे प्लान हो जाएंगे फेल; टीआरपी में शो को नंबर 1 से हटाना अब 'अनुपमा' के लिए मुश्किल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में पिछले दिनों 6 साल का लीप आया है और लीप से पहले और अब लीप के बाद स्टोरीलाइन में कई ऐसे बदलाव हो रहे हैं, जो ऑडियंस को बांधकर रखे हैं। यही वजह है कि इस शो ने लंबे समय से टीआरपी में नंबर 1 के पायदान पर जगह बनाए हुए 'अनुपमा' को पछाड़ दिया है और इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर है। हाल ही के एपिसोड्स में शो में जबरदस्त तमाशा देखने को मिल रहा है। जहां विरानी परिवार अपने डूबते हुए बिजनेस को बचाने के लिए तुलसी के दरवाजे पर पहुंच गए हैं, लेकिन वो तुलसी के बारे में नहीं जानते हैं पर नॉइना ने तुलसी को देख लिया है। नॉइना विरानी परिवार को तुलसी से दूर रखने की भरपूर कोशिश कर रही है पर अब कुछ ऐसा ड्रामा होने वाला है, जो फैंस को हिलाकर रख देगा। चलिए आपको बताते हैं कि शो में आगे क्या होने वाला है और कैसे शांति निकेतन में तुलसी की वापसी हो सकती है?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ऐसे होगा तुलसी और मिहिर का होगा मिलन
View this post on Instagram
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट आ रहे हैं। पिछले कुछ एपिसोड्स में तुलसी और मिहिर का आमना-सामना होते-होते रह गया है पर लेटेस्ट प्रोमो की मानें तो अब इन दोनों का मिलन होना वाला है हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि इनके मिलने से पहले कहानी में अभी कुछ और मोड़ भी आएं क्योंकि आमतौर पर डेली सोप्स में लीप्स के बाद किरदारों का मिलन इतनी जल्दी नहीं दिखाया जाता है। सीरियल में फिलहाल देखने को मिल रहा है कि विरानी परिवार का बिजनेस डूबने वाला है और इधर तुलसी का साड़ी बनाने का बिजनेस काफी तरक्की कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले एपिसोड्स में तुलसी ही विरानी परिवार के बिजनेस को डूबने से बचाएगी।
क्या शांति निकेतन में होगी तुलसी की वापसी?
View this post on Instagram
तुलसी 6 सालों से विरानी परिवार से दूर है और फैंस को उनके शांति निकेतन में लौटने का इंतजार है हालांकि, अभी तुलसी की वापसी मुश्किल लग रही है। तुलसी के जाने के बाद से शांति निकेतन में रिश्ते पूरी तरह बिखर चुके हैं। नॉइना फिलहाल तुलसी को मिहिर से दूर रखने की प्लानिंग कर रही है, क्योंकि नॉइना को लगता है कि अगर मिहिर और तुलसी एक-दूसरे से मिलेंगे, तो दोनों के बीच प्यार फिर से जग जाएगा। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में क्या तुलसी और मिहिर एक-दूसरे के सामने आते हैं या नहीं?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'अनुपमा' को पीछे छोड़कर ये शो पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी में नंबर 1 बना हुआ है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।