Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:00 AM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर-तुलसी को साथ लाएगा ये शख्स, धरी रह जाएगी नॉइना की सारी प्लानिंग; 'शांति निकेतन' में आएगा बड़ा तूफान

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले एपिसोड्स में ऐसे ट्विस्ट्स आने वाले हैं, जो दर्शकों के होश उड़ाकर रख देंगे। जहां एक तरफ 6 साल बाद तुलसी की 'शांति निकेतन' में वापसी होने वाली है, वहीं दूसरी तरफ सीरियल में एक ऐसे किरदार की एंट्री होगी, जिसकी वजह से मिहिर और तुलसी को फिर से साथ आना पड़ेगा। फैंस फिलहाल अपकमिंग एपिसोड्स के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
Updated:- 2026-01-10, 16:17 IST
 kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 mihir tulsi to come together

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों फैंस का फेवरेट बना हुआ है। इस आइकॉनिक सीरियल के दूसरे पार्ट ने कुछ महीने पहले छोटे परदे पर वापसी की थी और शुरुआत के साथ ही ये ट्रेंड करने लगा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आया है। अगर आप इस सीरियल को फॉलो करती हैं, तो आपको बेशक पता होगा कि सीरियल में हाल ही में 6 साल का लीप आया है और लीप से पहले और बाद स्टोरीलाइन में लगातार जबरदस्त ट्विस्ट आ रहे हैं और इन ट्विस्ट्स के चलते एकता कपूर का ये डेली सोप टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। सीरियल में फिलहाल तुलसी और मिहिर के रास्ते अलग हो चुके हैं और नॉइना, मिहिर की मंगेतर बनकर 'शांति निकेतन' में अपना कब्जा जमा चुकी है, लेकिन अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसके चलते मिहिर और तुलसी को साथ आना पड़ेगा। सीरियल में एक नए किरदार की एंट्री भी होने वाली है, जिसके बाद कहानी में हाई-वोल्टेज ड्रामा जुड़ने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि अब 'शांति निकेतन' में क्या बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इस शख्स की वजह से फिर साथ आएंगे मिहिर-तुलसी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिलहाल जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि मिहिर फोन पर किसी शख्स से बात कर रहा होता है, जिन्हें वो बाप जी कहता है। दरअसल ये कॉल मिहिर ने अपने किसी रिश्तेदार को फंड्स से जुड़ी बात करने के लिए लिए करता है, जिन्हें वो फोन पर 'बाप जी' बुलाता है, लेकिन वो पैसे की बात करने के बजाय मिहिर को पूरे परिवार के साथ शादी में आने का न्यौता देते हैं और साफ शब्दों में कहते हैं कि तुलसी शादी में सबसे पहले आएगी। इसके बाद फोन कट हो जाता है। इधर नॉइना, मिहिर से कहती है कि ये अच्छा मौका है वो उसके साथ चलेगी और फिर वो लोग मिलकर बाप जी से पैसे लौटाने के लिए ज्यादा वक्त मांग लेंगे। इसके बाद गायत्री कहती है कि बाप जी को गलती से भी पता नहीं चलना चाहिए कि मिहिर और तुलसी अब साथ नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में तुलसी और मिहिर साथ जाएंगे और वहां ऐसा नाटक करेंगे कि उनके बीच सब ठीक है। ऐसे में तुलसी की 'शांति निकेतन' में वापसी तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में डूबते हुए विरानी परिवार को बचाएगी तुलसी, नॉइना के सारे प्लान हो जाएंगे फेल; टीआरपी में शो को नंबर 1 से हटाना अब 'अनुपमा' के लिए मुश्किल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले हैं नए ट्विस्ट


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले एपिसोड्स में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। खबरों की मानें तो शो में तुलसी और मिहिर को साथ लाने के लिए कहानी में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। जहां साड़ियों के कॉम्पटिशन में तुलसी बाजी मार लेगी और नॉइना की हार होगी। तुलसी 'शांति निकेतन' में वापसी करेगी और उसे मिहिर और नॉइना के अलावा परी और रणविजय के रिश्ते को असलियत भी पता चल जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 6 साल बाद 'शांति निकेतन' लौटेगी तुलसी, विरानी परिवार के डूबते बिजनेस का बनेगी सहारा; फैंस बोले- अब नॉइना की छुट्टी

 

एकता कपूर के दोनों सीरियल्स 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'नागिन 7' इन दिनों टीआरपी की लिस्ट और दर्शकों के दिल दोनों पर राज कर रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।