Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:27 AM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर ने सुनाई तुलसी को खरी-खोटी, नॉइना के छूटे पसीने; कहानी में अब आएंगे कई धमाकेदार ट्विस्ट

एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी और मिहिर का आमना-सामना हो चुका है हालांकि, यह मुलाकात इमोशनल से ज्यादा ड्रामे से भरपूर थी। तुलसी से 6 साल के बाद मिलने के बाद मिहिर ने उससे माफी तो मांगी, लेकिन साथ ही एक बार फिर तुलसी का दिल भी तोड़ दिया।
Updated:- 2026-01-05, 17:12 IST
image

पॉपुलर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में 6 साल का लीप आ चुका है और लीप से पहले कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिले थे, जिन्होंने शो की टीआरपी को बढ़ाने में मेकर्स की काफी मदद की थी। अब लीप के बाद भी लगभग हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न्स सामने आ रहे हैं। लीप के बाद से फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार उस पल का था जब तुलसी और मिहिर का आमना-सामना होगा और अब फाइनली ऐसा हो चुका है। तुलसी और मिहिर की मुलाकात हो चुकी है, लेकिन इस मुलाकात ने तुलसी के जख्मों को हरा कर दिया और तुलसी का दिल भी तोड़ दिया। वहीं नॉइना काफी हैरान-परेशान नजर आई। इस सीरियल में अभी और भी कई ट्विस्ट आने वाले हैं, जो फैंस को बांधकर रखने की पूरी कोशिश करेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट डेलीसोप में आगे क्या होने वाला है?

मिहिर की बातों से दोबारा टूटा तुलसी का दिल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

मिहिर और तुलसी दोबारा एक-दूसरे से टकराए और मिहिर की बातों से दोबारा तुलसी का दिल टूट गया। कल के एपिसोड में दिखाया गया कि मिहिर, इंवेस्टर्स के आगे अपने और नॉइना के रिश्ते की तारीफ करता है, जिसे तुलसी सुन लेती है और वो उदास हो जाती है। इसके बाद तुलसी और मिहिर आमने-सामने आते हैं। जहां दोनों एक-दूसरे को देखकर शॉक रह जाते हैं। इसके बाद पहले मिहिर, तुलसी से माफी मांगता है और फिर नॉइना वहां आ जाती है। इस दौरान मिहिर, तुलसी के आगे ये दिखाता है कि वो और नॉइना साथ में बहुत खुश हैं। मिहिर, तुलसी से कहता है कि इसका मतलब तुम वही काकी हो जो साड़ियों का ये बिजनेस चला रही है हालांकि, वो तुलसी को चैलेंज भी करता है और कहता है कि तुम अब भागना मत...इतना बड़ा बिजनेस और क्लाइंट्स तुम कैसे संभाल पाओगी? मिहिर की बातें सुनकक तुलसी को गुस्सा आ जाता है, लेकिन वो कहती है कि मैं सब कर लूंगी और कहीं नहीं भागूंगी। दरअसल, मिहिर ऐसा नहीं चाहता है कि उसे देखकर तुलसी अपना बिजनेस और ये बड़ी डील छोड़कर वहां से चली जाए और इसलिए वो ऐसा करता है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के पास पहुंचेगी मिहिर के बिजनेस की फाइल, इस पुराने किरदार की वापसी से छूटेंगे नॉइना के पसीने

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएंगे कई नए ट्विस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर और तुलसी का आमना-सामना हो चुका है और अब सीरियल में कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। एक तरफ जहां नॉइना इस कोशिश में लग जाएगी कि तुलसी और मिहिर का तलाक हो जाए, वहीं दूसरी तरफ तुलसी को अपने पैरों पर खड़ा देखकर विरानी परिवार हिल जाएगा। तुलसी इस समय अंगद और वृंदा के साथ रह रही है और रिपोर्ट्स की मानें तो तुलसी अब गुजरात वापस नहीं जाएगी और अंगद-वृंदा के साथ रहकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएगी। इधर सीरियल में ऋतिक और मंजूरी की लवस्टोरी भी दिखाई जा सकती है। तुलसी, विरानी परिवार के डूबते हुए बिजनेस को बचाने में उनकी मदद करेगी या नहीं और क्या तुलसी और मिहिर कभी साथ आएंगे, ये देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के ट्विस्ट्स और नई स्टोरीलाइन की बदौलत फिलहाल इस सीरियल को नंबर 1 की गद्दी से हटाना 'अनुपमा' या और किसी भी सीरियल के लिए काफी मुश्किल लग रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।