Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

KSBKBT 2 Leap Promo: 10 साल जेल में सजा काटकर शांति निकेतन लौटेगी तुलसी, करण की नफरत देख आंखों में आएंगे आंसू

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 10 साल का लीप आने वाला है। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शो ऑफ एयर होने वाला है। अब फाइनली शो में आने वाले लीप का प्रोमो आउट हो गया है और तुलसी की दुनिया पूरी तरह से उजड़ चुकी है। उसका परिवार ही उसके खिलाफ हो गया है।
Updated:- 2026-06-24, 13:16 IST
image

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में पिछले कुछ हफ्तों से हाई-वोल्टेज ड्रामा देखन को मिल रहा है। कहानी में नजर आ रहे बदलावों को देखकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि शांति निकेतन में कुछ बड़ा होने वाला है। सोशल मीडिया पर भी दावे किए जा रहे थे कि कहानी 10 साल का लीप लेगी और लीप से पहले दो बड़े किरदारों की मौत हो जाएगी। ऐसे में इस सीरियल के अपकमिंग ट्रैक को लेकर काफी बज बना हुआ था।

अब फाइनली मेकर्स की तरफ से इसका नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो में कहानी 10 साल आगे बढ़ती नजर आ रही है यानी सीरियल ने 10 साल का लीप ले लिया है। जेल में एक दशक बिताने के बाद तुलसी शांति निकेतन लौट चुकी है, लेकिन यहां किसी की आंखों में उसके लिए इंतजार नहीं, बल्कि नफरत नजर आ रही है। कहानी का नया चैप्टर टूटे रिश्ते, बिखरा परिवार और कई अनसुलझे सवाल लेकर आएगा। चलिए आप भी लेटेस्ट प्रोमो पर नजर डाल लीजिए।

10 साल बाद शांति निकेतन लौटेगी तुलसी

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि 10 साल जेल में सजा काटने के बाद तुलसी घर लौट आई है, लेकिन शांति निकेतन में कुछ भी पहले जैसा नहीं है। परिवार के बीच दरार आ चुकी है और घर का बंटवारा हो गया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

करण और गौतम आपस में लड़ रहे हैं और तुलसी को देखते ही करण उस पर आरोप लगाना शुरू कर देता है। करण पूछता है कि अब आप किसी गोली मारने आई हैं? इतना ही नहीं, वो तुलसी से ये भी कह देता है कि उसके जैसे मां किसी को न मिले और शांति निकेतन में अब उसके लिए कोई जगह नहीं है। तुलसी अपनी बात कहने की कोशिश करती है, लेकिन करण उसे कुछ कहने नहीं देता है।

क्या तुलसी ने ली पार्थ की जान?

प्रोमो से साफ है कि तुलसी किसी के कत्ल के इल्जाम में जेल गई थी। यहां रेयांश या पार्थ में से तुलसी ने किसे गोली मारी थी और क्यों, इन सवालों पर से धीरे-धीरे परदा उठेगा। फिलहाल करंट ट्रैक में रेयांश और पार्थ दोनों ही तुलसी के खिलाफ हैं और तुलसी, करण और नंदिनी को पार्थ की हकीकत दिखाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वो लोग उस पर भरोसा नहीं करते हैं। पार्थ एक तरफ बा की पुश्तैनी हवेली बेचना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ वो वैष्णवी से भी काफी बुरा बर्ताव कर रहा है। ऐसे में देखना होगा कि कहानी ऐसा कौन-सा मोड़ लेगी कि तुलसी को जेल जाना पड़ेगा?

क्या बिखरे रिश्तों को संभाल पाएगी तुलसी?

नए प्रोमो में शांति निकेतन की काया पूरी तरह से पलटी हुई नजर आ रही है। विरानी परिवार में रिश्ते बिखर चुके हैं और दोनों भाईयों के बीच में भी दरार आ चुकी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या तुलसी, शांति निकेतन को फिर से जोड़ पाएगी?

WhatsApp Image 2026-06-24 at 12.47.45 PM

सीरियल के करंट ट्रैक में मिहिर विरानी लंबे समय से गायब चल रहा है और नए प्रोमो में भी वो नजर नहीं आया है, ऐसे में फैंस के मन में यह भी सवाल है कि मिहिर की इस पूरे ट्रैक में क्या भूमिका होगी?

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के एक फैसले ने छेड़े अतीत के तार, नंदिनी इस शख्स को जड़ेगी करारा थप्पड़

लीप के बारे में हितेन तेजवानी ने कही यहबात

WhatsApp Image 2026-06-24 at 12.47.44 PM
इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए शो में करण का रोल निभा रहे हितेन तेजवानी ने कहा कि उनका किरदार, तुलसी के काफी करीब था। ऐसे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कहानी ऐसा मोड़ लेगी, जब उन्हें तुलसी के खिलाफ खड़ा होने पड़ेगा, तो ये काफी इमोशनल चैप्टर है। यह करण का गुस्सा नहीं, बल्कि एक ऐसे बेटे की कहानी होगी जो टूटे दिल, निराशा और अनगिनत सवालों से जूझ रहा है और इसलिए ऑडियंस को भी ये पसंद आएगी।

 

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: क्या तुलसी विरानी कहेंगी दर्शकों को अलविदा या शुरू होगा एक नया चैप्टर? कहानी को लेकर आया बड़ा अपडेट


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की कहानी में लंबे समय से बदलाव नजर आ रहे थे और अब फाइनली आने वाले ट्रैक से परदा उठ गया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।