'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के एक फैसले ने छेड़े अतीत के तार, नंदिनी इस शख्स को जड़ेगी करारा थप्पड़

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में रेयांश लगातार 'शांति निकेतन' के रिश्तों में फूट डालने की कोशिश कर रहा है और उसकी कोशिश काफी हद तक कामयाब होती भी नजर आ रही है। एक तरफ जहां नंदिनी और तुलसी के बीच दरार और बढ़ती जा रही है, वहीं अब पार्थ और वैष्णवी का रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। पिछले काफी वक्त से सीरियल में विरानी इंडस्ट्री की पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर झगड़ा देखने को मिल रहा था और तुलसी, रेयांश को उसका हक दिलाने के लिए सभी के खिलाफ जाने को भी तैयार हो गई थी, वहीं अब कहानी में नया मोड़ आने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?
तुलसी लेगी रेयांश और वैष्णवी की शादी का फैसला
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि तुलसी, वैष्णवी की शादी रेयांश से करवाने का फैसला लेगी। रेयांश पिछले लंबे समय से पार्थ के मन में वैष्णवी के लिए शक पैदा करने की कोशिश कर रहा था।
View this post on Instagram
वह पार्थ को ये दिखा रहा था कि वैष्णवी उसे धोखा दे रही है और वो उसके साथ रहना चाहती है। हालांकि, कुछ दिन पहले पार्थ और वैष्णवी की सगाई हो चुकी है, लेकिन अब तुलसी का यह फैसला सभी को हैरान कर देगा। हालांकि, तुलसी यह फैसला क्यों लेगी, इस बारे में अभी सस्पेंस बना हुआ है।
नंदिनी और दामिनी के बीच होगा झगड़ा
#KSBKBT2#kyunkisaasbhikabhibahuthi #kyunkisaasbhikabhibahuthi2
— Gagori (@gagori_uin) June 15, 2026
Parth-Vaishnavi relation is very shallow ..There is no trust & understanding between them especially from Parth's side ..Even if Tulsi manages to get them married , I dont see a future ..
Parth easily believed…
तुलसी का यह फैसला सुनकर नंदिनी उससे सवाल करेगी। इसके बाद दामिनी अतीत के पन्ने पलटेगी और कहेगी कि नंदिनी को तो इसमें शॉक होना ही नहीं चाहिए, क्योंकि शांति निकेतन में तो ऐसा होता रहा है कि एक भाई की होने वाली बीवी से दूसरे भाई की शादी करा देते हैं। इसके बाद वो तान्या, अंश, नंदिनी और करण का उदाहरण देगी। ये बातें सुनकर नंदिनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और वो दामिनी को थप्पड़ मार देगी। इसके जवाब में दामिनी भी उस पर हाथ उठाएगी।
क्या रेयांश की चाल होगी कामयाब?
रेयांश, वैष्णवी से शादी करके शांति निकेतन में रिश्तों में दूरियां लाना चाहता है। रेयांश का मकसद शांति निकेतन को तोड़ना और रिश्तों में दूरी लाना है। फिलहाल वो अपनी चालों में कामयाब होता दिख रहा है। फैंस ये भी कयास लगा रहे हैं कि क्या रेयांश और वैष्णवी की शादी के बाद इतिहास फिर से खुद को दोहराएगा और वही होगा जो अंश और नंदिनी के साथ हुआ था।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। रेयांश के ट्रैक को उम्मीद के मुताबिक टीआरपी तो नहीं मिली, लेकिन मेकर्स नए-नए ट्विस्ट एड करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।