KSBKBT 2: क्या तुलसी विरानी कहेंगी दर्शकों को अलविदा या शुरू होगा एक नया चैप्टर? कहानी को लेकर आया बड़ा अपडेट

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ऑफ एयर होने की खबरें एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ महीने पहले भी इस तरह की खबरें आई थीं कि यह शो जल्द की बंद होने वाला है। हालांकि, तब चैनल ने ऑफिशियल स्टेटमेंट देकर यह साफ किया था कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जो तुलसी के सफर के खत्म होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। सीरियल में भी इन दिनों कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि शायद कहानी अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी बात?
क्या बंद होगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'?
एकता कपूर का पॉपुलर डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसका पहला सीजन सुपरहिट रहा था और ऐसे में जब सालों बाद इसके दूसरे सीजन की शुरुआत हुई, तो सभी के मन में यह सवाल जरूर था कि क्या यह अपने पहले सीजन की तरह ही हिट होगा या नहीं? हालांकि, शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ऑडियंस एक बार फिर मिहिर और तुलसी की कहानी के साथ जुड़ गई। बीच में कई बार तुलसी यानी स्मृति ईरानी के शो छोड़ने और शो के बंद होने जैसी खबरें आईं। हालांकि, ये सभी अफवाहे निकलीं।

इन दिनों एक बार फिर से शो में कहानी में हो रहे बदलावों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि शो जल्द खत्म होने वाला है। बता कें कि मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। हालांकि, मौजूदा ट्रैक में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन यह कहानी के खत्म होने की तरफ इशारा है, इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के एक फैसले ने छेड़े अतीत के तार, नंदिनी इस शख्स को जड़ेगी करारा थप्पड़
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शुरू होगा एक नया चैप्टर?
View this post on Instagram
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ऑफ एयर होने की खबरों को लेकर फिलहाल प्रोडक्शन हाउस या चैनल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शो में लीप आ सकता है और कहानी एक नया मोड़ ले सकती है। खबरों की मानें तो पार्थ और रेयांश का कैरेक्टर लीप के बाद खत्म हो जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि तुलसी ने जिस तरह पहले सीजन में अंश को मारा था, कुछ वैसा ही दूसरे सीजन में भी दिखाया जा सकता है। फिलहाल किसी भी खबर को पूरी तरह सच नहीं माना जा सकता है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि, इसके ऑफ एयर होने की खबरें फैंस को निराश कर रही हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।