Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

KKK 15 Contestant List: गौरव खन्ना से लेकर रुबीना दिलैक तक, स्टंट करते दिखेंगे ये सितारे

रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से वापसी कर रहे हैं। कल यानी 1 अगस्त को इस शो का प्रीमियर होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार कौन-कौन से सेलेब्स इस शो का हिस्सा बने हैं?
Updated:- 2026-07-31, 17:22 IST
image

अगर आप रियलिटी शोज देखना पसंद करते हैं, तो इन दिनों टीवी और ओटीटी पर कई रियलिटी शोज टेलीकास्ट हो रहे हैं। कल यानी 1 अगस्त से रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' भी लौटने वाला है। इस शो के नए सीजन का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पिछले साल 'बिग बॉस 19' के जल्दी शुरू होने व चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ विवादों के चलते इसका नया सीजन नहीं आया था। खैर अब फैंस एक बार फिर अपने चहेते सेलेब्स को डर के साथ जंग लड़ते हुए देख पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं?

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' कंटेस्टेंट लिस्ट

'खतरों के खिलाड़ी 15' के कुछ प्रोमो सामने आ चुके हैं, जो काफी दिलचस्प लग रहे हैं। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि हर बार की तरह इस सीजन में भी एंटरटेंमेंट और डर का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं?

गौरव खन्ना टीवी एक्टर, बिग बॉस 19 विनर
फरहाना भट्ट एक्ट्रेस, सोशल एक्टिविस्ट, बिग बॉस 19 रनरअप
ओरी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
अविका गौर टीवी एक्ट्रेस 
करण वाही टीवी एक्टर, 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' और 'खतरों के खिलाड़ी' 10 का हिस्सा
ऋत्विक धंजानी टीवी एक्टर, 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' और 'खतरों के खिलाड़ी' 10 का हिस्सा
जैस्मीन भसीन टीवी एक्ट्रेस, 'खतरों के खिलाड़ी 9' और 'खतरों के खिलाड़ी 10' की कंटेस्टेंट 
अविनाश मिश्रा टीवी एक्टर
हर्ष गुजराल कंटेट क्रिएटर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
शगुन शर्मा टीवी एक्ट्रेस
रूहानिका धवन टीवी एक्ट्रेस
विशाल आदित्य सिंह टीवी एक्टर, 'खतरों के खिलाड़ी 11' सेकेंड रनरअप
रुबीना दिलैक टीवी एक्ट्रेस, 'बिग बॉस 14' विनर, 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा

गौरव खन्ना

'बिग बॉस 19' के विनर और टीवी एक्टर गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने वाले हैं। गौरव को स्टंट करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

 

फरहाना भट्ट

'बिग बॉस 19' की फर्स्ट रनरअप फरहाना भट्ट भी इस शो में नजर आएंगी। 'बिग बॉस 19' में उनके और गौरव के बीच काफी झगड़े देखने को मिले थे। ऐसे में देखना होगा कि इस शो में क्या देखने को मिलेगा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farrhana Bhatt (@farrhana_bhatt)

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक का रियलिटी शोज का सफर काफी अच्छा रहा है। वह 'बिग बॉस 14' की विनर रही हैं और 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा रह चुकी हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

हर्ष गुजराल

स्टैंडअप कॉमेडियन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हर्ष गुजराल भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। वह रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में भी नजर आ चुके हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harsh Gujral (@realharshgujral)

ओरी

फिल्मी पार्टीज से लेकर सोशल मीडिया तक, ओरी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट करते नजर आने वाले हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

अविका गौर

'बालिका वधू' फेम अविका गौर भी इस सीजन का हिस्सा बनेंगी। अविका लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

जैस्मीन भसीन

जैस्मीन भसीन भी 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'लाफ्टर शेफ्स' समेत कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी गिनती छोटे परदे की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

करण वाही

करण वाही भी पहले रियलिटी शो 'खतरों के खिलड़ी' के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। रोहित शेट्टी के इशारों पर दोबारा स्टंट करते हुए वो क्या कमाल कर पाएंगे, यह देखना होगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Wahi (@karanwahi)

रुहानिका धवन

'ये हैं मोहब्बते' की छोटी रूही यानी रुहानिका धवन भी इस शो में नजर आएंगी। उन्हें फैंस चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर जानते हैं, ऐसे में उन्हें स्टंट करते देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)

'खतरों के खिलाड़ी' कौन होस्ट कर रहा है?

'खतरों के खिलाड़ी 15' को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। पहले चर्चा थीं कि रोहित इस सीजन के होस्ट नहीं होंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है। रोहित शेट्टी का अंदाज इस शो के हर सीजन में नई जान डाल देता है और काफी शानदार तरीके से वह शो को आगे बढ़ाते हैं। फैंस का मानना है कि शायद ही कोई और सेलेब्रिटी उनकी तरह इस शो को होस्ट कर सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


कब और कहां देख सकते हैं 'खतरों के खिलाड़ी 15'?

'खतरों के खिलाड़ी 15' की शुरुआत कल यानी 1 अगस्त से हो रही है। हर वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को रात 9 बजे इस शो के नए एपिसोड्स आएंगे। आप इसे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Contestant List: क्या बिग बॉस 20 में नजर आएंगे एक्स-कंटेस्टेंट्स? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ये नाम

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 किसने जीता था?

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने जीती थी। उन्होंने फाइनल मुकाबले में कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। वह 'बिग बॉस 18' के विनर भी बने थे।

यह भी पढ़ें- The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती से लेकर श्वेता तिवारी तक, ये सेलेब्स बनेंगे इस सीजन का हिस्सा

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Colors TV, Instagram/Gaurav Khanna, Farrhana Bhatt, Rubina Dilaik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।