Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:27 AM IST

Bigg Boss 20 Contestant List: क्या बिग बॉस 20 में नजर आएंगे एक्स-कंटेस्टेंट्स? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ये नाम

बिग बॉस 20 को लेकर चर्चे शुरू हो गए हैं। इस सीजन में कई पुराने कंटेस्टेंट्स के हिस्सा लेने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शो का कोई ऑफिशियल प्रोमो सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि सलमान खान सितंबर के आखिर में इसका प्रोमो शूट करेंगे। सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन से सेलेब्स इस शो का हिस्सा बन सकते हैं?
Updated:- 2026-06-18, 13:17 IST
image

'बिग बॉस' टीवी का एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसका एक सीजन खत्म होते ही फैंस को अगले सीजन का इंतजार होने लगता है। 'बिग बॉस 19' पिछले साल दिसंबर में खत्म हुआ था और अब 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चे शुरू हो गए हैं। इस नए सीजन के कंटेस्टेंट्स, थीम और प्रीमियर डेट को लेकर कई अपडेट्स सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि हर साल की तरह यह सीजन भी अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू होगा। हालांकि, पिछला सीजन यानी 'बिग बॉस 19' अगस्त मे शुरू हुआ था, लेकिन इस बार नया सीजन हमेशा की तरह 'खतरों के खिलाड़ी 15' खत्म होने के बाद ऑनएयर होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन में कौन-से सेलेब्स नजर आ सकते हैं।

बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये सेलेब्स

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन रिद्धिमा गुप्ता, अरबाज पटेल, भाव्या सिंह, एल्विश यादव, अंजलि अरोड़ा और उर्फी जावेद शो का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा जन्नत जुबैर, मिस्टर फैसू और सैंटी शर्मा के शो में भाग लेने की भी चर्चा है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

बताया जा रहा है कि इन सेलेब्स के साथ प्रोडक्शन हाउस की बातचीत चल रही है और अगर सब कुछ सही तरह से फाइनल हो गया, तो ये बिग बॉस 20 में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो कब होगा शुरू? शूटिंग से लेकर कंटेस्टेंट्स तक सामने आई बड़ी अपडेट

'बिग बॉस 20' में नजर आ सकते हैं पुराने कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 20' में पुराने कंटेस्टेंट्स के लौटने की भी चर्चा है। इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी कई पुराने खिलाड़ी नजर आ रहे हैं और बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 20' की थीम 'ओल्ड वर्सेज न्यू' होगी। ऐसे में शो में कई पुराने कंटस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

खबरों की मानें तो बिग बॉस के सुपरहिट सीजन 'बिग बॉस 13' से आसिम रियाज, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा इस नए सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 'बिग बॉस 13' इस शो के इतिहास के सबसे हिट सीजन में से एक रहा है। इस सीजन को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था और शो के दौरान सिद्धार्थ और शहनाज (सिदनाज) की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। ऐसे में उस सीजन के कंटेस्टेंट्स को दोबारा देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा।

 

यह भी पढ़ें- Redheemaa Gupta कौन हैं? बिग बॉस 20 में जिनकी एंट्री के हो रहे हैं चर्चे, एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पोस्ट से तेज हुईं अटकलें


बिग बॉस 20 को लेकर बज बना हुआ है और फैंस को नए सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।