Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:55 PM IST

क्या 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे 7 एक्स कंटेस्टेंट्स? सेलेब्स के पोस्ट से बढ़ी हलचल, नए खिलाड़ियों के नाम भी आए सामने

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर लंबे समय से बज है और इसके लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। अब कुछ सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट ने यह हलचल बढ़ गई है कि इस सीजन में कुछ पुराने खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कुछ नए सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं।          
Updated:- 2026-04-28, 17:13 IST
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants list

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर लंबे समय से बज है। खबरों की मानें तो अगले कुछ महीने में शो का आगाज होने वाला है और कंटेस्टेंट्स के नाम भी कंफर्म हो चुके हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन कुछ सेलेब्स के पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इस शोक हिस्सा बनने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ ऐसे सेलेब्स हैं, जो पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में एक्स-कंटेस्टेंट्स की दोबारा एंट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चलिए आपको बताते है कि किस पोस्ट की वजह से फैंस के बीच ये एक्साइटमेंट बढ़ गई है और कौन-से सेलेब्स इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे ये एक्स कंटेस्टेंट्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर कई कंटेस्टेंट्स के नाम के लंबे समय से चर्चे हो रहे हैं। अब कुछ सेलेब्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि ये सेलेब्स इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें निया शर्मा, हिना खान, जैस्मीन भसीन, अली गोनी, भारती सिंह, रूबीना दिलैक और करन वाही शामिल हैं, जो पहले भी खतरों के खिलाड़ी के अलग-अलग सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। दरअसल, इन सभी सेलेब्स ने हाथों से
K का साइन बनाकर तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये सभी 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- क्या एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा? ऐश्वर्या राय बच्‍चन से भी जुड़ चुका है नाम

क्या 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए कंफर्म हुए ये नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farrhana Bhatt (@farrhana_bhatt)

इन एक्स कंटेस्टेंट्स के अलावा कुछ और भी ऐसे नाम है, जिन्होंने के का सिंबल बनाकर फोटो शेयर की है और इसके बाद फैंस को लग रहा है कि ये सेलेब्स भी इस सीजन का हिस्सा बनेंगे। इनमें 'बिग बॉस 19' की रनरअप फरहाना भट्ट, करण कुंद्रा, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल और अविनाश मिश्रा शामिल हैं। बता दें कि करण ने स्टोरी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कैलेंडर मार्क कर लो। वहीं फरहाना भट्ट ने लिखा, "कब.. कहां...कितने बजे..के...।" बता दें कि पिछले साल ये सीजन ऑनएयर नहीं हुआ है और फैंस को काफी निराशा हुई थी। इसकी जगह 'बिग बॉस 19' जल्दी ऑनएयर हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जुलाई में आ सकता है।


यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: अनुपमा और श्रुति का होगा आमना-सामना, मां और बेटी के बीच आएगी दरार?

'खतरों के खिलाड़ी 15' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।