क्या एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा? ऐश्वर्या राय बच्‍चन से भी जुड़ चुका है नाम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा इन दिनों गूगल ट्रेंड्स में हैं। 16 साल की उम्र में वो इंटरनेट पर सेंसेशन बन चुकी हैं। असल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद अचानक से शोरा को लेकर इंटरनेट पर चर्चे होने लगे। लोग उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।
Updated:- 2026-04-28, 15:15 IST
Shora Siddiqui acting debut

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी हमेशा अपने काम की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक्टर जिस भी रोल को परदे पर उतारते हैं, उसमें खुद को पूरी तरह ढाल लेते हैं और यही वजह है कि उनकी एक्टिंग के सभी कायल हैं, लेकिन इस बार नवाज नहीं, बल्कि उनकी बेटी चर्चा में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा अचानक से इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं और गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। शोरा पहले भी कई बार अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं और इस बार तो उनकी एक्टिंग डेब्यू को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा

nawzuddin daughter shora

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा अचानक से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल नवाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं और वो उनकी आलोचना भी उनके मुंह पर कर देती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बेटी उनके खराब डांस की आलोचना करती है और ये भी कहती है कि वो डांस न करें। उन्होंने ये भी कहा कि शोरा के ऐसा कहने के बाद डांस को लेकर अब उनका कॉन्फिडेंस टूट गया है। एक्टर ने बताया कि शोरा ने उनकी ज्यादातर फिल्में नहीं देखी हैं।

क्या एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं शोरा?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा अभी 16 साल की हैं। नवाज ने इंटरव्यू में बताया कि शोरा को एक्टिंग का काफी शौक है और वो अभी परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकल्टी में ट्रेनिंग ले रही हैं। उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर नवाज ने कहा कि पहले वो पढ़ाई पूरी करेंगी, फिर वो इस बारे में सोचेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर अरिजीत सिंह जल्द ही डायरेक्शन में कदम रखने वाले हैं और वो शोरा को लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- आलिया कुरैशी कौन हैं? 'मटका किंग' स्टार विजय वर्मा संग डेटिंग की खबरों को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां, पहले तमन्ना भाटिया संग जुड़ा था एक्टर का नाम

एक वक्त पर यूजर्स ने बताया था ऐश्वर्या राय की कॉपी

Nawazuddin Siddiqui daughter Shora viral video news

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी कई इवेंट्स में अपने पापा के साथ नजर आई हैं और सारी लाइमलाइट उन पर शिफ्ट हो गई है। पिछले साल दिसंबर में नवाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें शोरा एक डायलॉग बोलती नजर आई थीं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था और कई यूजर्स ने शोरा की एक्टिंग की तारीफ की थी और उन्हें ऐश्वर्या राय की कॉपी तक बता दिया था।

 

यह भी पढ़ें- जब एक फैन ने की थी प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को गले लगाने की कोशिश, बॉडीगार्ड के रोकने पर हो गई थी बहस


नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा फिलहाल इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रही हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।