Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:52 AM IST

इन हॉरर कोरियन सीरीज को ओटीटी पर एक बार जरूर देखें

हॉरर कोरियन सीरीज अगर आप भी देखना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खास ऑप्शन बताने वाले हैं।  
Updated:- 2024-01-25, 03:00 IST
horror korean web series

इन दिनों ओटीटी पर हर तरह की फिल्में मौजूद है। कॉमेडी, ड्रामा एक्शन से भरपूर अगर आप भी इन फिल्मों से हटकर कुछ देखना चाहते हैं तो इस विकेंड आपको अपने पार्टनर के साथ हॉरर कोरियन सीरीज देखना चाहिए। इन सीरीज में आपको काफी भयानक सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। 

ट्रेन टू बुसान

 

2016 में रिलीज हुइ ट्रेन टू बुसान इस खास फिल्म को आप चाहे तो ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर देख सकती हैं। जोम्बी वायरस पर बनी यह भयानक मूवी को देखने के बाद आपकी भी रूहे कांप जाएगी। इस फिल्म को आप चाहे तो हिंदी में भी देख सकते हैं। 

द साइलेंट सी

साउथ कोरियाई की जबरदस्त सीरीज की बात की जाएं तो वह द साइलेंट सी है। इसे काफी अच्छी रेटिंग मिली है। इस सीरीज में आपको कई ऐसी एक्टिविटी दिखने वाली हैं जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएगे। यह सीरीज साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस धमाकेदार सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: K Obsessed: अपने परिवार के साथ जरूर देखें ये 4 कोरियन फिल्में

द विच पार्ट 2

द विच पार्ट 2 इसका पार्ट वन अगर आपने नहीं देखा है तो इसका पहले आपको पार्ट वन देखना चाहिए। इस सीरीज की कहानी काफी जबरदस्त है। इस सीरीज की कहानी एक गोद ली हुई लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज को आप चाहे तो अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पूरी दुनिया में फेमस हैं ये 5 कोरियन ड्रामा

स्वीट होम

हॉरर और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज को जितनी बार देखा जाए उतना कम है। एक बच्चा अपनी पेरेंट्स के मौत के बाद इस कदर सदमे में चला जाता है कि वह खुद को संभाल नहीं पाता। फिर उसके लाइफ में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो उसकी पूरी लाइफ को बदल देती हैं। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - netflix instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।