Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

पूरी दुनिया में फेमस हैं ये 5 कोरियन ड्रामा

कोरियन ड्रामा इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में चलिए जानते हैं 5 बेस्ट कोरियन ड्रामा जिसे आप अपने दोस्तों के साथ विकेंड पर देख सकती हैं।
Updated:- 2023-05-08, 11:58 IST
image

देखते ही देखते कोरियन ड्रामा पूरी दुनिया में मशहूर हो गई है। इसके फेमस होने की वजह हैं इसका खास स्किप्ट होना। इनकी कहानी काफी अलग और शानदार होती है। ऐसे में दर्शक इन दिनों कोरियन ड्रामा देखना काफी अधिक पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 5 सुपरहिट कोरियन ड्रामा के बारे में बताने वाले हैं। इन कोरियन ड्रामा को आप चाहे तो हिंदी में भी देख सकती हैं।

वेब सीरीज- SF8

वेब सीरीज- SF8 को पूरी दुनिया में पसंद किया गया था।  SF8  फैंटेसी से भरी रोमांटिक एक्शन वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकती हैं। इसकी स्क्रिप्ट दर्शकों को काफी अधिक पसंद आई थी। इसे IMDb रेटिंग- 6.2 मिली है।

द लीजेंड ऑफ द ब्लू सी

The Legend of the Blue Sea

'द लीजेंड ऑफ द ब्लू सी' को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। ये सीरीज साल 2016-17 में आई थी। इसे आप चाहे तो हिंदी में भी नेटफ्लिक्स पर भी देख सकती हैं।

स्नोड्रॉप

इस लिस्ट में स्नोड्रॉप का भी नाम आता है। स्नोड्रॉप यूक्रेनियन वेब शो है जिसे आप हिंदी में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। इसके 16 एपिसोड है जिसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : कोरियन ड्रामा देखने की करनी है शुरुआत?

जुवेनाइल जस्टिस

Juvenile Justice

इस सीरीज के पहले सीजन में 10 एपिसोड्स हैं। यह एक जज की कहानी है, जो सजा देने के मामले में बिल्कुल भी दया नहीं दिखाती। इस सीरीज की कहानी इतनी खास है कि इसे दर्शक काफी अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : हाल ही में लगा है कोरियन शो देखने का चस्का, तो इन रोमांटिक ड्रामा को देख बहलाएं मन

रेन और शाइन

रेन और शाइन को आप चाहे तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकती हैं। इसकी कहानी को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। इसके IMDb रेटिंग- 8.2 मिली हैं ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि दर्शकों को यह सीरीज कितनी पसंद आई होगी। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।