Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

K Obsessed: अपने परिवार के साथ जरूर देखें ये 4 कोरियन फिल्में

परिवार के साथ देखना चाहती हैं कोरियन फिल्में तो चलिए जानें कुछ मजेदार ऑप्शन के बारे में...  
Updated:- 2023-09-07, 03:00 IST
korean movies to watch with your family

आजकल ज्यादातर लोग कोरियन फिल्में ही देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप यह चाहती है कि कोरियन फिल्में आपका परिवार भी देखें तो हम आपको कुछ बेस्ट कोरियन फिल्में बताने वाले हैं। जिन्हें आप अपने पूरे परिवार के साथ विकेंड पर देख सकती हैं। यह कोरियन फिल्में पूरे तरीके से पारिवारिक हैं।

ट्रेन टू बुसान (Train to Busan)

 

ट्रेन टू बुसान को आप चाहे तो हिंदी में भी देख सकते हैं। इसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखें। इस फिल्म को दुनियाभर में सराहा गया है। इस कोरियन फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यात्री जोंबी के अटैक के कारण एक तेज रफ्तार वाली ट्रेन में फंस जाते हैं।

आई कैन स्पीक (I Can Speak)

 

भाषा पर बनी यह कोरियन फिल्म आप अपने परिवार के साथ विकेंड पर देख सकते हैं। यह एक बुजुर्ग महिला और एक सिविल सर्विस ऑफिसर की लाइफ के ईद- गिद घूमती नजर आती हैं। इस कोरियन फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

माय सेसी गर्ल (My Sassy Girl)

 

यह एक कोरियाई ड्रामा है जो कि कॉलेज लाइफ की कहानी दिखाता है। कैसे एक लड़का अपनी कॉलेज की एक लड़की के पागलपन में फस जाता है। इस वेब कोरियन फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

इसे जरूर पढ़ें- पूरी दुनिया में फेमस हैं ये 5 कोरियन ड्रामा

एग्जिट (Exit)

 

यह साउथ कोरिया की एक्शन से भरपूर फिल्म है। यह आपको बिलकुल भी निराश नहीं करेगी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति के जन्मदिन पर एक खतरनाक गैस रिलीज हो जाती हैं। इस दौरान वह समझदारी से सभी की जान बचाते हुए नजर आता हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Best K-Dramas: हाल ही में लगा है कोरियन शो देखने का चस्का, तो इन रोमांटिक ड्रामा को देख बहलाएं मन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit:  instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।