
बिग बॉस 19 के कुछ कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में हैं और फरहाना भट्ट इन्हीं में से एक हैं। फरहाना भट्ट शो की फर्स्ट रनर अप रहीं और सीजन खत्म होने के बाद भी वो सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है और लोग उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं हालांकि, कई इंटरव्यूज में फरहाना ने गौरव खन्ना के जीतने के बारे में काफी कुछ ऐसा कहा जो लोगों को पसंद नहीं आया। हाल ही में बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी हुई, जिसमें सीजन के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स ने शिरकत की। इस पार्टी में फरहाना भट्ट काफी बोल्ड आउटफिट में नजर आईं और उनका लुक फैंस को बहुत पसंद आया। फरहाना भट्ट ने इस पार्टी में जबरदस्त डांस भी किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चलिए आप भी इस पर नजर डाल लीजिए।
View this post on Instagram
हाल ही में बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी हुई और इसमें सभी कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन देखने को मिला। यहां फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, आवेज दरबार, नगमा, नतालिया, बसीर और अमाल मलिक समेत शो के लगभग सभी सितारे नजर आए। इस पार्टी में फरहाना के बोल्ड लुक ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें फरहाना भट्ट पॉपुलर गाने 'हंगामा हो गया' पर डांस करती नजर आ रही हैं। फरहाना ने सोफ पर चढ़कर इस गाने पर जमकर डांस किया और उनके मूव्स ने वाकई हंगामा मचा दिया। इस गाने पर फैंस ने बिग बॉस 19 के दौरान फरहाना के कई एडिट्स भी बनाए थे और उनके जर्नी वीडियो में यह गाना यूज हुआ था। ऐसे में फरहाना को इस गाने पर थिरकते देख फैंस ने उनकी तारीफों के जमकर पुल बांधें हालांकि, कई यूजर्स को लगता है कि फरहाना ने ज्यादा पी ली है।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 हारने के बाद भी खुली फरहाना भट्ट की किस्मत, मिला धमाकेदार ऑफर; हाथ मलते रह गए गौरव खन्ना
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 के बाद इसकी सक्सेस पार्टी और गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी काफी चर्चा में रही, लेकिन इसके बाद फरहाना भट्ट ने भी एक पार्टी होस्ट की। इसमें वो रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। फरहाना इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनकी पार्टी में बसीर, अमाल, कुनिका और अयान समेत बिग बॉस 19 के और भी कई लोग नजर आए। इस पार्टी में अयान के साथ फरहाना ने डांस किया, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं फरहाना अमाल को गले लगाती नजर आईं और यह वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी के बाद फरहाना भट्ट ने भी एक पार्टी दी थी, जिसमें बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए। इस पार्टी में फरहाना रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Farrhana Bhatt
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।