Thu Sep 24, 2026 | Updated 08:57 PM IST

Friday Movie Releases: वीकेंड पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

सितंबर के आखिरी हफ्ते में कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प लेकर आ रही हैं। नीचे लेख में जानें मूवीज के नाम और प्लेटफॉर्म।
Updated:- 2026-09-24, 19:00 IST
New movie and web series releases September

फिल्म के शौकीन लोगों इस इंतजार में रहते हैं कि कब कौन सी नई मूवी या वेब सीरीज आने वाली हैं। अगर आप भी सितंबर के आखिरी हफ्ते की लेटेस्ट रिलीज मूवी और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो यह लेख इसी विषय पर है। बता दें कि इस हफ्ते लगभग 8 फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं। चाहे आपको एक्शन और थ्रिलर पसंद हो या फिर रोमांस और फैमिली ड्रामा, हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। नीचे लेख में पढ़ें इस शुक्रवार (25 सितंबर) को रिलीज होने वाली फिल्म और वेबसीरीज की पूरी लिस्ट-

25 सितंबर को ओटीटी और थियटर में रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

तारीख (Date) प्लेटफॉर्म (Platform) फिल्म / वेब सीरीज (Film & Web Series) जॉनर (Genre)
25 सितंबर थिएटर्स (Cinemas) लव लॉटरी (Love Lottery) फिल्म (कोर्टरूम ड्रामा)
25 सितंबर थिएटर्स (Cinemas)  द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट (The Vvaan: Force of the Forrest)  फिल्म ( थ्रिलर)
25 सितंबर  थिएटर्स (Cinemas)  श्री रामायण कथा (Shri Ramayan Katha)  फिल्म (पौराणिक ड्रामा)
25 सितंबर  जिओहॉटस्टार (JioHotstar)  हुंकार: द रोर (Hunkkaar: The Roar)  वेब सीरीज (कोर्टरूम थ्रिलर)
25 सितंबर  अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)  डोंट बी शाई (Don't Be Shy)  फिल्म (रोमांटिक कॉमेडी)
25 सितंबर  जी5 (ZEE5)  बकैती सीजन 2 (Bakaiti Season 2)  वेब सीरीज (कॉमेडी / फैमिली ड्रामा)
25 सितंबर  जी5 (ZEE5)  टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर गॉन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups)  फिल्म (एक्शन थ्रिलर)

25 सितंबर

थिएटर्स (Theater)

 लव लॉटरी (Love Lottery)

फिल्म (कोर्टरूम ड्रामा)

डोंट बी शाय (Don't Be Shy)

Don't Be Shy की कहानी दोस्ती, पहले प्यार और बड़े होने के दौरान आने वाले उतार-चढ़ाव पर आधारित है। अगर आपको कमिंग-ऑफ-एज और हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानियां पसंद हैं, तो यह इस हफ्ते की आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। इस फिल्म में आरुषि बजाज, कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक जैसे कई कलाकार मेन लीड में हैं।

रिलीज डेट- 25 सितंबर 2026
प्लेटफॉर्म- Amazon Prime Video
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी/ कॉमिंग ऑफ एज

हुंकार: द रोवर (Hunkkaar: The Roar)

अगर आप कोर्टरूम बेस्ट फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आप हुंकार द रोवर देख सकती हैं, जो कल रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक साहसी युवा द्वारा एक ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ खड़े होकर न्याय की लड़ाई लड़ने पर आधारित है। इस फिल्म में अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख और रघुबीर यादव मेन लीड रोल में हैं।

रिलीज डेट- 25 सितंबर 2026
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

बकैती सीजन 2 (Bakaiti Season 2)

अगर आप पारिवारिक ड्रामा पसंद करते हैं, तो बता दें कि इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बकैती का सीजन 2 रिलीज होने वाला है। इसकी कहानी कटारिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रोजमर्रा की मजेदार घटनाओं और नई चुनौतियों के बीच परिवार को जोड़े रखने की कोशिश करता है। वहीं बात करें मेन लीड कलाकारों की तो इसमें राजेश तैलंग, शीबा चड्ढ, तान्या शर्मा और आदित्य शुक्ला है।

रिलीज डेट 25 सितंबर 2026
प्लेटफॉर्म- जी-Z
जॉनर- कॉमेडी

यूनाबॉम्बर(Unabomber)

क्राइम ड्रामा थ्रिलर यूनाबॉम्बर 25 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी टेड काजिंस्की के 16 साल की उम्र में हार्वर्ड के होनहार छात्र होने से लेकर एक खतरनाक आतंकवादी बनने के सफर को दिखाती है। इसमें हार्वर्ड में उस पर किए गए विवादित मनोवैज्ञानिक प्रयोगों और बाद में उसे पकड़ने के लिए चली एफबीआई की लंबी जांच को दो अलग-अलग टाइमलाइन में दिखाया गया है।

रिलीज डेट- 25 सितंबर 2026
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर- बायोपिक थ्रिलर

द वन (The Vvaan - Force Of The Forrest)

सिद्वार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन कल यानी 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी बिहार के पास एक गांव के रहस्यमयी जंगलो पर बेस्ड है। यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें छठी पर्व की भव्यता को दिखाया जाएगा।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थियटर
जॉनर- सुपरनेचुरल थ्रिलर

मैंगो पच्चा (Mango Pachcha)

मैंगो पच्चा फिल्म की कहानी संजीव प्रशांत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग पच्चा के नाम से जानते हैं। फिल्म में वह मैसूर में अपने पिता की दुकान चलता है, लेकिन वह हैरान तब होता है, जब उसे अपने स्वर्गीय पिता के स्मगलिंग बिजनेस के बारे में पता चलता है। इसके बाद प्रशांत क्या कदम उठाएगा यह संस्पेंस पैदा करती है? बता दें कि यह मलयालम फिल्म है।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
जॉनर- एक्शन ड्रामा

लव लॉटरी (Love Lottery)

अगर आप सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखना चाहते हैं, तो लव लॉटरी देख सकते हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार थियटर में रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी शहर में रहने वाले मैरिड कपल पर आधारित है, जिनकी टूटी हुई शादी एक कॉम्प्लिकेटेड लीगल बैटल में फंस जाती है। फिल्म में सोसाइडी की जजमेंट से लेकर पति-पत्नी के बीच होने वाले कई झगड़ों को दिखाया गया है। मुख्य भूमिका में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला हैं।

रिलीज डेट- 25 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर
जॉनर- कोर्टरूम ड्रामा

इसे भी पढ़ें- OTT पर जरूर देखें ये 8 Secret Spy Films, सस्पेंस और जासूसी का मिलेगा जबरदस्त तड़का

इसे भी पढे़ं- भंसाली की 'Love & War' में रणबीर कपूर का खूंखार अवतार, पहला लुक सामने आते ही फैंस हुए क्रेजी

इस हफ्ते ओटीटी और थियटर्स पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज हर तरह के दर्शकों के मनोरंजन के लिए एकदम सही ऑप्शन हैं। आप अपनी पसंद और मूड के अनुसार अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म पर इन नए टाइटल्स को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर शानदार वीकेंड का आनंद ले सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Netflix, OTT Platform and youtube link

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।