Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

Happy Birthday Hrithik Roshan: OTT प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देखें ऋतिक रोशन की ये 5 धमाकेदार फिल्में

Happy Birthday Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की कुछ धमाकेदार फिल्में आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकती हैं। इन फिल्मों को दर्शकों की ओर  से काफी पसंद किया गया है। 
Updated:- 2024-01-10, 17:43 IST
top rated hrithik roshan movies

Happy Birthday Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ था। ऐसे में वह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आप भी उनकी कुछ खास फिल्में देखना चाहते हैं तो आप उनकी एक्शन से भरपूर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देख सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप उनकी कौन सी फिल्में हिंदी में देख सकती हैं। 

वॉर (WAR)

ऋतिक रोशन की धमाकेदार फिल्म 'वॉर' अगर आपने नहीं देखा है तो इस खास फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकती हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं। 

अग्निपथ (Agneepath)

 

ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। इस धमाकेदार फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ऋतिक की करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में  अग्निपथ भी आता है। इस फिल्म को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया है। 

बैंग बैंग (Bang Bang)

एक्शन कॉमेडी से भरपूर ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। रितिक रोशन और कैटरीना कैफ की इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। बैंग बैंग बॉलीवुड की महंगी फिल्मों की लिस्ट में आती है। 

इसे भी पढ़ें: Happy Birthday : क्या सच में ऋतिक और सबा करने वाले हैं शादी? जानिए क्या कहती है भविष्यवाणी?

धूम 2 (Dhoom 2)

ऋतिक रोशन की फिल्में काफी धमाकेदार होती हैं। ऐसे में दर्शक रिलीज से पहले ही उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। वैसे ही 'धूम 2' भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शहनाज गिल आएंगी रिया कपूर की फिल्म में नजर, जानें इस साल और कौन-कौन कर रहा है बॉलीवुड में डेब्यू

क्रिष 3 (Krrish 3)

एक्शन से भरपूर फिल्म देखना चाहते हैं, तो आपको 'क्रिश 3' जरूर देखना चाहिए। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म का जादू आज तक लोगों पर है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने धमाकेदार एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।