Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:56 AM IST

शहनाज गिल आएंगी रिया कपूर की फिल्म में नजर, जानें इस साल और कौन-कौन कर रहा है बॉलीवुड में डेब्यू

शहनाज के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हाल ही में एक फिल्म साइन की है। 
Updated:- 2022-07-20, 13:37 IST
image

शहनाज गिल ने बहुत कम समय में लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। यही कारण है उन्हें एक बाद एक बड़े प्रोजेक्ट ऑफर होते रहते हैं। हालांकि शहनाज अपने बहुत अच्छे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु के बाद से काम से दूर थीं। लेकिन अब वो पहले से बेहतर हैं और दोबारा काम शुरू कर रही हैं। इसी साल शहनाज ने रैम्प वॉक डेब्यू किया है। अब उनसे जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल कहा जा रहा है कि शहनाज ने बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में शहनाज के साथ-साथ और भी कईं सितारे नजर आएंगे। आइए जानते हैं शहनाज की नई फिल्म के बारे में विस्तार से। 

शहनाज ने साइन की नई फिल्म

हाल ही में आई कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि शहनाज गिल ने रिया कपूर की अगली फिल्म साइन कर ली है। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शहनाज के साथ-साथ अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शहनाज एक अलग अंदाज में नजर आ सकती हैं। इससे पहले रिया की वीरे दी वेडिंग फिल्म आई थी जो 2018 में रिलीज हुई थी। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस महिने के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि रिया कपूर की तरफ से इस फल्म के बारे में अभी तक कोई आफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ेंः संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने फ्लॉन्ट किए अपने स्ट्रेच मार्क्स, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात

इस साल कौन-कौन कर रहा है बॉलीवुड डेब्यू

शहनाज के अलावा और भी कई स्टार्स इस साल बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। 2017 में मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर इस साल समर्थ पृथ्वीराज फिल्म में बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। मानुषी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इसी साल रश्मिका मंदाना ने भी मिशन मजनू फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। इसके अलावा शनाया कपूर, अलीशा अग्निहोत्री, खुशी कपूर और सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड में दस्तक देने वाली हैं।

इस फिल्म से डेब्यू करेंगी शहनाज

आपको बता दें कि शहनाज सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में शहनाज और सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगु एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती भी दिखेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। कभी ईद कभी दिवाली फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज होगी। फैंस और मेकर्स को इस फिल्म में बहुत उम्मीदें हैं। शहनाज बिग बॉस के बाद हौसला रख पंजाबी मूवी में भी नजर आ चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ेंः क्या एक बार फिर मम्मी बनने वाली हैं करीना कपूर? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

अब बस इंतजार है तो ऑफिशल स्टेटमेंट का जिसके बाद कंफर्म हो जाएगा कि शहनाज रिया कपूर की कौन सी फिल्म में नजर आएंगी।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: Shehnaaz Gill/Instagram

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।