'इतनी गंदी बातें...' Lock Upp 2 में विकास गुप्ता ने लगाई शिल्पा शिंदे की क्लास

'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जबसे उनकी शो में एंट्री हुई है, तबसे लगातार उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें सुर्खियों में आ रही हैं। जजमेंट डे के एपिसोड में हिना खान बतौर गेस्ट पहुंची थीं और उन्होंने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा था और अब विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे की क्लास लगाई है। शिवांगी जोशी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने को लेकर विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को बदतमीज और नेगेटिव कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की बातें करते हुए शिल्पा को बिल्कुल शर्म नहीं आई। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?
शिल्पा शिंदे पर भड़के विकास गुप्ता
'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में विकास गुप्ता पहुंचे और उन्होंने शिल्पा शिंदे को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, "आप कितनी बदतमीज हैं आपको मालूम है? ये जो लड़की (शिवांगी जोशी) आपके बगल में खड़ी है...आपने इतनी गंदी बातें बोली हैं इसके बारे में? मतलब इतनी बदतमीज...आपने राम कपूर के लिए बोला कि इस मोटे के साथ सोऊंगी मैं?...और पता है ये मजाक नहीं था क्योंकि आप ऐसे ही इंसान हैं...आप हर जगह बस नेगेटिविटी फैलाती हैं...उसका कुछ नहीं कर सकता कोई...आपको कोई नहीं बदल सकता.... तुम शिल्पा जी नहीं रहीं अब, तुम सिर्फ शिल्पा हो। आप एक लड़की की इंटिमेट लाइफ डिस्कस कर रही थीं नेशनल टीवी पर... शर्म नहीं आई।"
Look at flop actor Vikas Gupta jis ko Shilpa didi ne BB11 main dho dho ke band baja diya tha now showing his attitude, Brutal 🥲 #ShivangiJoshi#YogeshRawat #ShreyaKalra #LockUpp2 #LockUpp pic.twitter.com/nddyKl9ZQN
— Aaryan . Kelvin 👑 (@Rox__x76332) July 29, 2026
शिल्पा शिंदे बीच-बीच में विकास को गलत ठहराती नजर आईं। उन्होंने कहा कि शिवांगी के बारे में उन्होंने वही सब बातें कही हैं, जो बाहर कहीं जाती हैं। हालांकि, विकास गुप्ता उनकी हर बात का जवाब देते नजर आए।
यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे पर मेहरबान 'लॉक अप 2' के मेकर्स? सोशल मीडिया पर उठे सवाल
शिल्पा ने शिवांगी के बारे में कही थीं ये बातें
शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा 'लॉक अप 2' के एक एपिसोड के दौरान शिवांगी जोशी की निजी जिंदगी और उनके अफेयर्स के बारे में बात करती नजर आई थीं। शिल्पा ने यह भी कहा था कि शिवांगी अब तक जिस भी शो का हिस्सा रही हैं, उसके लीड एक्टर के साथ उनका अफेयर रहा है। दोनों ने इशारों-इशारों में शिवांगी और कुशाल टंडन के रिश्ते का भी जिक्र किया था।
Sorry Miss Shreya Kalra and Shilpa Shinde, this is not how you operate on a global platform like Netflix. Please learn some grace from Shivangi Joshi #ShivangiJoshi #ShilpaShinde #LockUpp2 #ShreyaKalra pic.twitter.com/JnkE58n9oJ
— Abhishek Ranjit (@AbhishekRanji13) July 13, 2026
यह भी पढ़े- 'उसकी मम्मी मुझ पर...', शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट पर भड़के हर्षद चोपड़ा, शिवांगी को बताया बहन?
'लॉक अप 2' फिनाले वीक के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में शो के हर एपिसोड में अब नए-नए और धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।